5 दिवसीय दौरे पर यूरोप जाएंगे राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
AajTak
राहुल गांधी की विदेश यात्रा ऐसे समय में होगी जब दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. वर्तमान में भारत के पास G20 की अध्यक्षता है. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के पांच दिवसीय दौरे के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में पेरिस रवाना होने की संभावना है. वह 7 सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ बैठक में भाग लेंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने यूरोप के 5 दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वह पेरिस में एक यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करने के अलावा बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि राहुल सितंबर की शुरुआत में ही अपने दौरे के दौरान ओस्लो में एक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर सकते हैं.
बता दें कि राहुल गांधी की विदेश यात्रा ऐसे समय में होगी जब दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. वर्तमान में भारत के पास G20 की अध्यक्षता है. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के पांच दिवसीय दौरे के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में पेरिस रवाना होने की संभावना है. वह 7 सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ बैठक में भाग लेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता 8 सितंबर को पेरिस की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां लेक्चर देंगे. उनका 9 सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम भी है. इसके बाद, उनका नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है, जहां वह 10 सितंबर को भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. गांधी प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे और इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकते हैं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







