
48MP कैमरा वाले नए Redmi Note 10 को खरीदने का मौका आज, शुरुआती कीमत 11,999 रुपये
AajTak
Redmi Note 10 सीरीज के सबसे स्मार्टफोन Redmi Note 10 को आज एक बार फिर खरीदने का मौका ग्राहकों के पास होगा. इसे Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max के साथ इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था.
Redmi Note 10 सीरीज के सबसे स्मार्टफोन Redmi Note 10 को आज एक बार फिर खरीदने का मौका ग्राहकों के पास होगा. इसे Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max के साथ इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. Redmi Note 10 को पहले भी एक बार सेल में उपलब्ध कराया जा चुका है और ये आज इसकी दूसरी सेल है. Redmi Note 10 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक आज इसे दोपहर 12 बजे से शाओमी की ऑफिशियल साइट, ऐमेजॉन, मी होम और रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. पिछली सेल में भारी डिमांड के चलते ऐमेजॉन की साइट क्रैश भी हो गई थी. साथ ही बेस वेरिएंट को उपलब्ध भी नहीं कराया गया था. हालांकि, इस बार बेस वेरिएंट की बिक्री की जाएगी. Redmi Note 10 को एक्वा ग्रीन, फ्रोस्ट वाइट और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स के जरिए 1,000 रुपये तक डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेंगे. वहीं, शाओमी की साइट पर MobiKwik से पेमेंट करने पर ग्राहकों को फ्लैट 400 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










