
48 घंटे में 21 भूकंप, इस शुक्रवार बड़ा खौफ... पाकिस्तान के कराची में लगातार आ रहे भूकंप का 'इंडिया प्लेट' कनेक्शन!
AajTak
पाकिस्तान के अर्थक्वेक एंड रिसर्च सेंटर के सीईओ शाहबाज लघारी ने दावा किया है कि उनकी टीम ने कराची में हाल ही में आए भूकंपों की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. उन्होंने कहा कि शुक्रवार और शनिवार की रातें इस सप्ताह कराचीवासियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं और सिंध सरकार को लोगों को पहले से ही आगाह कर देना चाहिए.
पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची इन दिनों एक अलग किस्म के खौफ में जी रही है. लोग रात को सो नहीं पा रहे हैं और चौक-चौक कर उठ जाते हैं. पाकिस्तान में चर्चा तो ये चल रही है कि आने वाले जुमे के रोज 'कयामत' हो सकती है. दरअसल कराची के निवासियों को किसी अटैक का डर नहीं सता रहा है. उन्हें जलजले यानी भूकंप की वो चिंता खाई जा रही है जो कराची में बारिश की तरह कभी भी आ जा रही है.
पाकिस्तान के मौसम विभाग पाकिस्तान मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार पिछले 48 घंटों में हल्के-हल्के भूकंप के 21 झटके आ चुके हैं. और ये सिलसिला जारी ही है.
बड़ी बात यह है कि कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि भूकंप का ये सिलसिला जुमे को रोज बड़े झटके में बदल सकता है. इसे लेकर कराची के कुछ निवासी खौफजदा हैं. कराची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. इमरान अहमद खान ने कहा कि इस वक्त इंडियन, यूरेशियन और अरबियन प्लेटों के बीच असंतुलन आ गया है और यही कराची शहर में भूकंप का कारण हो सकता है.
रविवार रात से कराची और उसके आसपास आए भूकंपों की तीव्रता कम से मध्यम थी और रिक्टर स्केल पर इन्हें 2.1 से 3.6 के बीच मापा गया.
सबसे शक्तिशाली भूकंप, जिसकी तीव्रता 3.6 थी, रविवार रात को दर्ज किया गया, जिसके कारण शहर में मलीर जेल की एक दीवार ढह गई और लगभग 216 कैदी जेल से भाग गए.
पाकिस्तान मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने लोगों से अपील की है कि वे दहशत न फैलाएं क्योंकि अधिकारियों ने कहा है कि भूकंप के झटके धीरे धीरे शांत हो जाएंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









