
45 करोड़ की संपत्ति, राज मिस्त्री से अफेयर और पति का कत्ल... टीचर के बेटे ने पुलिस को क्या-क्या बताया
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में करोड़पति टीचर की हत्या के मामले में पुलिस ने टीचर के बेटे से बातचीत की है. टीचर के बेटे ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह भी पिता के साथ जा रहा था, लेकिन मां ने उसे घर के बाथरूम में बंद कर दिया था. फिलहाल पुलिस टीचर के बेटे के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
Kanpur News: यूपी के कानपुर में 45 करोड़ की संपत्ति के मालिक सरकारी टीचर राजेश गौतम की हत्या टीचर की पत्नी पिंकी ने ही करवा दी. पिंकी का एक राज मिस्त्री से अफेयर चल रहा था. इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इस घटना को लेकर पुलिस ने टीचर राजेश गौतम के बेटे से बात कर जानकारी ली है. इसमें राजेश के बेटे ने पुलिस को बताया है कि घटना वाले दिन वह भी पिता के साथ सुबह को वॉकिंग के लिए जा रहा था, लेकिन मां ने उसे घर के बाथरूम में बंद कर दिया था.
बता दें कि टीचर राजेश गौतम ने कानपुर के कोयला नगर में साल 2021 में अपने प्लॉट पर निर्माण शुरू कराया था. इसके लिए राजेश ने राज मिस्त्री शैलेंद्र सोनकर को काम पर रखा था. निर्माण कार्य के सिलसिले में शैलेंद्र का राजेश के घर पर भी आना जाना होता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात राजेश की पत्नी पिंकी से हुई. पिंकी देखने में सुंदर थी, उसने बीएड कर रखा था. शैलेंद्र मन ही मन पिंकी को पसंद करने लगा. उसके हावभाव देख पिंकी यह बात समझ गई. धीरे धीरे पिंकी ने भी शैलेंद्र से बात करना शुरू कर दिया और दोनों के बीच अफेयर चलने लगा.
शैलेंद्र सोनकर अक्सर राजेश की गैर मौजूदगी में पिंकी के घर पर जाकर गुलछर्रे उड़ाता था. जब यह बात राजेश को पता चल गई तो राजेश ने शैलेंद्र के घर आने पर रोक लगा दी. इससे राजेश की पत्नी पिंकी तिलमिला गई. पिंकी और राजेश के बीच इस अवैध संबंध को लेकर अक्सर झगड़ा होने लगा. जब विवाद बढ़ा तो पिंकी ने शैलेंद्र के साथ मिलकर राजेश को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
इसके बाद पिंकी ने एक बार राजेश को खाने में जहर भी दे दिया, लेकिन अस्पताल में चले इलाज के बाद राजेश की जान बच गई. इसके बाद पिंकी ने राजेश की हत्या की भी सुपारी दी थी, लेकिन उस समय सुपारी लेने वाला पैसे लेकर भाग गया था.
चार लाख रुपये में सुपारी देकर पिंकी ने करवा दी पति की हत्या

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






