
44 MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V21 5G भारत में लॉन्च, कीमत-फीचर्स
AajTak
Vivo V21 5G भारत में लॉन्च हो चुका है. ये सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V21 5G लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है. Vivo V21 5G की कीमत 29,990 रुपये रखी गई है. ये कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है. स्मार्टफोन की बिक्री 6 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. Vivo V21 5G को सनसेट डैजल और डस्क ब्लू कलर वेरिएंट्स के साथ खरीद सकते हैं. इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा. कस्टमर्स को 5% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











