
41 साल के टीचर ने किया 8वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट
AajTak
बुलढाना में एक 8वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ टीचर ने रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि टीचर ने किसी को कुछ भी बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था.
महाराष्ट्र के बुलढाना से एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. 8वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को उसी के शिक्षक ने हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं आरोपी टीचर ने किसी को कुछ भी बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी और बच्ची के अश्लील फोटो भी बनाए.
पीड़िता ने बताया कि डरा धमका कर आरोपी टीचर रेप करता रहा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद से वह काफी डरी हुई है और उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है.
स्कूल के टीचर ने किया बच्ची से रेप
पुलिस का कहना है कि बच्ची को धमकी और ब्लैकमेल कर शिक्षक ने कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची के परिजनों का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.
पुलिस ने आरोपी टीचर को किया गिरफ्तार
इस घटना पर पुलिस अधिकारी प्रल्हाद काटकर का कहना है कि 41 वर्षीय शिक्षक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी फोटो सोशियल मीडिया पर वायरल करने और माता पिता को जान से मारने की धमकी आड़ में बच्ची के साथ गलत काम करता है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






