
40 हजार सैनिक, अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास... चीन को चेतावनी दे रहे भारत समेत 19 देश!
AajTak
तलिस्मान सेबर युद्ध अभ्यास में भारत की भागीदारी चीन को साफ संदेश देती है कि अगर उसने भारत की सरहदों के अलावा हिंद-प्रशांत में अपनी आक्रामक हरकतों को जारी रखा, तो एक मजबूत, एकजुट और तकनीकी तौर पर तेज गठबंधन उसे जवाब देने के लिए तैयार है.
मौजूदा वक्त में दुनिया के कुछ देशों के बीच तनातनी है, तो वहीं कुछ देशों के बीच जंग जैसे हालात हैं. वहीं, दूसरी तरफ 19 देश एकजुट होकर चीन को चेतावनी दे रहे हैं कि वह दबंग बनने से पहले उनका पराक्रम देख ले. हम बात कर रहे हैं तलिस्मान सेबर 2025 की, जो ऐसा भीषण युद्धा अभ्यास है जिसकी गर्जना इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के साथ पापुआ न्यू गिनी के आसपास के समुद्री इलाकों में सुनी जा सकती है. इसमें भारत सहित 19 देश हिस्सा ले रहे हैं. पहली बार भारत ने तलिस्मान सेबर युद्धा अभ्यास में हिस्सा लेने का फैसला किया है.
इसकी शुरुआत साल 2005 में हुई थी, जो एक साल में दो बार होता है और मुख्य रूप से यह अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला द्विपक्षीय युद्धा अभ्यास है.
भारत के शामिल होने के क्या मायने?
युद्ध अभ्यास में भारत की भागीदारी चीन को साफ संदेश देती है कि अगर उसने भारत की सरहदों के अलावा हिंद-प्रशांत में अपनी आक्रामक हरकतों को जारी रखा, तो एक मजबूत, एकजुट और तकनीकी तौर पर तेज गठबंधन उसे जवाब देने के लिए तैयार है. 35 से 40 हजार सैनिकों के साथ इस बार शुरू हुआ, यह अभ्यास अब तक का सबसे बड़ा युद्धा अभ्यास है. तलिस्मान सेबर का मतलब है, जादुई तलवार. इस तरह यह चीन को चौंकाने वाली जादुई ताकत है, जिससे उसे आगाह किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या ब्रिक्स vs वेस्टर्न वर्ल्ड कोल्ड वॉर छिड़ने वाला है... भारत-चीन-ब्राजील को NATO की धमकी का क्या मतलब है?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









