
40 रुपये की उधारी को लेकर झगड़ा, दुकानदार के धक्के से दीवार से टकराई महिला की मौत
AajTak
मृतका रुखसाना के बड़े बेटे लतीफ ने बताया कि उसने पड़ोस के दुकानदार से डेढ़ सौ रुपए का सामान उधार में खरीदा था. उसे चुकाने के बाद दुकानदार ने 40 रुपये और मांगे, जिसे लेकर विवाद होने लगा. बीच-बचाव के लिए आई मां को दुकानदार ने धक्का दे दिया. दीवार से टकराने की वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के झांसी में 40 रुपये की उधारी का विवाद एक महिला की मौत के साथ खत्म हुआ. मृतका रुखसाना के बड़े बेटे लतीफ ने बताया कि उसने पड़ोस के दुकानदार से डेढ़ सौ रुपए का सामान उधार में खरीदा था. आरोप है कि जब उसने दुकानदार को डेढ़ सौ रुपए चुकाए, तो दुकानदार ने 40 रुपए अधिक मांगे. इसके लेकर दोनों में शुरु हुई कहासुनी झगड़े में बदल गई.
बात बढ़ती देखकर लतीफ की मां रुखसाना बीच-बचाव करने के लिए घर से बाहर निकल आई. इस दौरान पड़ोसी ने रुकसाना के साथ धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी. इसकी वजह से वह दीवार से जा टकराई और घायल होकर गिर गई. रुखसाना को घायल अवस्था में इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मामला झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र स्थित शारदा माता मंदिर के पास का है. यहां रुखसाना अपने परिवार के साथ रहती थी. उसका पति बरसात राजमिस्त्री का काम करता है. रुखसाना के तीन लड़के और दो लड़कियां हैं.
इस घटना के बाद परिजनों ने महिला की हत्या की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में बताया कि झगड़ा दुकानदार और लतीफ के बीच हुआ था. दुर्भाग्य से महिला की मौत हो गई. पीड़ित परिवार ने शिकायत दी है.
महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है. ब्रेन हेमरेज की वजह से महिला की मौत होने की बात सामने आई है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








