
4 साल के बच्चे ने घर से ली चाभी और निकल गया कार लेकर!
AajTak
जब पुलिस ने इस इस बच्चे से पूछा कि क्या वह बता सकता है कि उसने कार कैसे चलाई? इसके बाद उसने हूबहू करके दिखा दिया कि कैसे उसने ये सब किया था. बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा हमेशा कुछ नया करना चाहता है.
एक चार साल का मासूम बच्चा घर के अंदर से कार की चाबी निकालता है. फिर चाबी से कार स्टार्ट करता है और ड्राइव कर निकल पड़ता है. जब पुलिस उससे पूछती है कि ये सब आपने कैसे किया? तो वो एक बार फिर से पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बताता है कि कैसे कार स्टार्ट की.
ये बात आपको सुनने में हैरानी भरी लग सकती है, लेकिन ये पूरी घटना सच है. ये मामला रविवार को नीदरलैंड में सामने आया.
यह चार साल का यह बच्चा नंगे पैर और पैजामे में ही कार चलाने के लिए निकल पड़ा. इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने इमरजेंसी सर्विस को फोन किया. इस पूरे मामले का अपडेट नॉर्थ उट्रेच पुलिस फोर्स ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है.
'द गार्जियन' में इस मामले को लेकर रिपोर्ट पब्लिश की है. जिसमें बताया गया है कि बच्चा अकेला और नंगे पैर मिला तो उसे मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया. इसके बाद एंबुलेस के सदस्यों को लगा कि आसपास बच्चे के माता-पिता नहीं हैं. तो वे उसे पास के पुलिस स्टेशन ले गए. जहां इस बच्चे को हॉट चॉकलेट दी गई.
कुछ देर बाद ही पुलिस को इस बात की भी जानकारी हुई कि एक कार भी आसपास के इलाके में कोई छोड़कर चला गया है. ये कार पार्किंग में खड़ी हुई कारों से भिड़ गई थी.
इसके बाद पुलिस ने कार के रजिस्टर्ड मालिक को फोन लगाया, इस पर पता चला कि वह उसी 4 साल के मासूम लड़की की मां हैं. जो पुलिस स्टेशन में मौजूद था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












