
'4 महीने में नहीं बनते 6 पैक्स एब्स', इंडस्ट्री की फेक फिटनेस पर बोले अक्षय कुमार
AajTak
बॉलीवु़ड एक्टर अक्षय कुमार एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहते हैं. 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में उन्होंने अपने मॉर्निंग रूटीन को लेकर बात की.
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने शिरकत की. 'THE Khiladi: Method Behind the Hit Machine' सेशन में अक्षय कुमार ने भाग लिया. इस दौरान एक्टर ने फिटनेस और अपने मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताया.
सेशन के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी डेली रूटीन के बारे में भी बात की, जो सूरज उगने से काफी पहले शुरू हो जाती है. एक्टर के अनुसार, सुबह का समय उन्हें अकेले रहने के कुछ खास पल देता है.
अक्षय कुमार ने क्या कहा? अपने डेली रूटीन के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं सुबह 4:30 बजे उठ जाता हूं. असल में यही वह एकमात्र समय होता है जब मैं बिल्कुल अकेला होता हूं. मेरी पत्नी सो रही होती है, मेरे बच्चे सो रहे होते हैं, और कोई भी जागा हुआ नहीं होता – यहां तक कि गार्ड भी सो रहा होता है.'
उन्होंने आगे कहा, 'तो मैं बस बगीचे में आ जाता हूं. मेरी बिल्डिंग में एक बहुत प्यारा बगीचा है, और मैं वहीं टहलता रहता हूं. कभी-कभी तो मैं दीवार भी फांद जाता हूं. मेरे घर के सामने एक बीच है, तो मैं वहां जाकर टहलता हूं. आस-पास कुत्ते होते हैं, लेकिन वे भी सो रहे होते हैं. तो मैं ही अकेला ऐसा इंसान होता हूं जो जागा हुआ होता है, बस इधर-उधर टहल रहा होता है.'
अक्षय ने कहा, 'लगभग एक से डेढ़ घंटे तक, मैं बस टहलता हूं. कभी मैं सोचता हूं, कभी खुद से बातें करता हूं, कभी म्यूजिक सुनता हूं. मैं हनुमान चालीसा सुनता हूं. मैं यही सब करता हूं. फिर मैं वापस जाता हूं, अपने जिम में जाता हूं, और एक्सरसाइज करना शुरू कर देता हूं.'
सिक्स पैक एब्स पर कही ये बात जब अक्षय कुमार से उनकी पुरानी फोटो दिखाकर उनके सिक्स एब्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंन कहा, 'अब मेरे पास खुद सिक्स पैक एब्स नहीं है. ये आसानी से नहीं मिलते हैं. इस पर काफी मेहनत लगती है, अच्छे सिक्स पैक्स के लिए 10-10, 12-12 साल लग जाते हैं. काफी वक्त लगता है. आजकल लोग इसके लिए काफी गलत चीजें कर रहे हैं. नेचुरल वे में भी इसे बनाया जा सकता है. घी खाओ, हिंदुस्तानी खाना खाओ. लेकिन 4 महीने में सिक्स पैक बनाने का तरीका काफी गलत है.'

OTT पर हफ्ते कोई ना कोई ऐसा कंटेंट जरूर आता है, जो लोगों को अपनी सीट से बांधे रखने का काम जबरदस्त तरीके से करता है. इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी. इन फिल्मों में खूब सारा ड्रामा और थ्रिल भरा होगा, जो देखने में आपको भी मजा आएगा. चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं.












