
'टीवी की नागिन' के प्यार में थे कभी अंकित, दिल टूटने पर आई समझ, करेंगे जल्द शादी
AajTak
उडारियां फेम अंकिता गुप्ता ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि अब वो शादी के लिए तैयार हैं और अपने फाइनेंस को संभालना सीख रहे हैं.
उडारियां फेम अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी फैन्स की फेवरेट की जोड़ी हुआ करती थी. उडारियां के बाद दोनों बिग बॉस में साथ नजर आए थे. शो में अंकित ने जिस तरह प्रियंका का ख्याल रखा, वो चीज हर किसी का दिल जीत लेगी. फैन्स इन्हें मेड फॉर ईच अदर बताने लगे. पर पिछले साल खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. प्रियंका से रिश्ता टूटने के बाद अंकित शादी के लिए तैयार हो गए हैं.
शादी करेंगे अंकित गुप्ता बिग बॉस के बाद उन्हें जुनूनियत और मांटी से बंधी डोर जैसे शोज में देखा गया. लेकिन पिछले कुछ महीने से वो छोटे पर्दे से दूर हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है. अंकित ने ब्रेकअप और शादी पर भी रिएक्ट किया है. वो कहते हैं कि मैंने अपने पिछले रिलेशनशिप से बहुत कुछ सीखा है. मेरे सोचने का नजारिया बदल चुका है. पहले मैं मैरिज पर्सन नहीं हुआ करता था. लेकिन अब मैं शादी करने के लिए तैयार हूं.
अंकित ने कहा कि पहले मैं वो इंसान नहीं था जो किसी को ना कह पाऊं. मैं चाहता हूं कि मेरी शादी ऑर्गेनिक हो. पर हां मैं वो इंसान भी नहीं हूं, जो फैमिली प्रेशर में आकर शादी करूं, क्योंकि मेरी शादी वाली उम्र हो चुकी है.
संभाल कर खर्च कर रहे पैसे अंकित ने कहा कि मैं अभी सही प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहा हूं. इस दौरान मैंने ये भी सीखा है कि आपको अपना फाइनेंस मैनेज करना आना चाहिए. जब आपके पास काम ना हो, तो इसका एक बैकअप प्लान भी होना चाहिए. मैं वो इंसान नहीं था जो पैसे सोच समझकर खर्च करे, लेकिन अब मैंने वो भी सीख लिया है.
मैंने महसूस किया है कि जब आप काम के मामले में चूजी हो, तो पैसे भी सोच समझकर खर्च करने चाहिए. अंकित की बातों से ने साफ कर दिया कि प्रियंका से अलग होना उन्हें लाइफ की बड़ी सीख दे गया है.

OTT पर हफ्ते कोई ना कोई ऐसा कंटेंट जरूर आता है, जो लोगों को अपनी सीट से बांधे रखने का काम जबरदस्त तरीके से करता है. इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी. इन फिल्मों में खूब सारा ड्रामा और थ्रिल भरा होगा, जो देखने में आपको भी मजा आएगा. चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं.












