
'धुरंधर के बाद आदित्य-यामी से जलते हैं लोग, इंडस्ट्री से रहो सावधान', बोले राम गोपाल वर्मा
AajTak
राम गोपाल वर्मा जो 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, उन्होंने एक और बड़ा दावा कर दिया है. फिल्ममेकर का कहना है कि इंडस्ट्री में अब कई लोग आदित्य धर और उनकी पत्नी से जलने लगे हैं.
फिल्म 'धुरंधर' के आने के बाद अगर किसी फिल्ममेकर में सबसे ज्यादा खुशी देखी गई है, तो उसमें राम गोपाल वर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्होंने आदित्य धर की फिल्म को लेकर अभी तक कई सारी बातें कह डाली हैं. राम गोपाल वर्मा इसके पार्ट 2 के लिए भी काफी एक्साइटेड नजर आए हैं. अब उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर और उनकी पत्नी यामी गौतम को एक चेतावनी दे डाली है.
क्यों इंडस्ट्री को होगी आदित्य धर से जलन?
राम गोपाल वर्मा ने रैडिफ से कहा है कि 'धुरंधर' की दमदार सफलता के बाद, इंडस्ट्री में कई लोग आदित्य धर से जलने लगे हैं. उनका दावा है कि कई लोग आदित्य और उनकी पत्नी यामी गौतम के फेलियर का इंतजार करने में लगे हैं. वो चाहते हैं कि दोनों अभी से सावधान हो जाएं.
आदित्य धर की तारीफ करते हुए राम गोपाल वर्मा बोले, 'आपको समझना होगा कि आदित्य धर ने फिल्मी बिजनेस में क्या कर दिया है. उसने स्क्रीन पर कहानी सुनाने के पूरे तरीके को ही बदल दिया है – मतलब पूरी कहानी बताने की ग्रामर बदल चुका है. अब हमारी सारी फिल्में पहले जैसी कभी नहीं रहेंगी, और मैं सिर्फ हिंदी की नहीं, बल्कि सभी भाषाओं- तमिल, तेलुगु, कन्नड़ की भी बात कर रहा हूं. तेलुगु में तो कई आने वाली बड़ी-बड़ी एक्शन फिल्में अब पूरी तरह से दोबारा शूट कर रही हैं.'
'मतलब बहुत सारा एक्स्ट्रा खर्चा हो रहा है, बजट पर बहुत बोझ पड़ रहा है. इसलिए बिल्कुल साफ है कि वो लोग आदित्य से नफरत करते हैं. उसने उन्हें अपनी पुरानी आरामदायक सोच और स्टाइल से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया है, और ये काम बहुत महंगा पड़ता है – ढेर सारा पैसा लगता है.'
राम गोपाल वर्मा ने दी सलाह

OTT पर हफ्ते कोई ना कोई ऐसा कंटेंट जरूर आता है, जो लोगों को अपनी सीट से बांधे रखने का काम जबरदस्त तरीके से करता है. इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी. इन फिल्मों में खूब सारा ड्रामा और थ्रिल भरा होगा, जो देखने में आपको भी मजा आएगा. चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं.












