
वो डायरेक्टर जिसे ईरान ने कहा गद्दार, मगर उसकी एक फिल्म ने बदली 7,00,000 अफगानी बच्चों की किस्मत
AajTak
मध्य पूर्व यानी मिडल ईस्ट में इस समय काफी तनाव देखना को मिल रहा है. ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग कोई पुरानी नहीं है. इस बीच ईरान में एक ऐसा फिल्ममेकर भी रहा, जिसने दोनों देशों के बीच शांति स्थापना की कोशिश की.
28 फरवरी को इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर एयरस्ट्राइक कर दी थी. इस हमले को 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' नाम दिया गया. इसके बाद जो हुआ उसका असर पूरी दुनिया पर इस समय पड़ रहा है. हालांकि एक तरफ जहां मिडल ईस्ट धमाकों की गूंज से दहल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसी ईरान की एक और पहचान है जो उतनी ही खूबसूरत है जितनी कि यह जंग बेहद बदसूरत. वह पहचान है- ईरानी सिनेमा.
जब भी कभी ईरान की कला, संस्कृति की बात होगी, तो दुनिया के सबसे महान फिल्मकारों में शुमार मोहसिन मखमलबफ का जिक्र हमेशा किया जाएगा. उनकी कहानी भी फिल्मी है, लेकिन क्रांतिकारी टाइप. 15 साल की उम्र में जो लड़का ईरान में तानाशाही सत्ता के खिलाफ आवाज बुलंद करने निकलता है, वो 22 की उम्र में सिनेमा को अपना हथियार बनाने की ठान लेता है.
मोहसिन मखमल बफ का सिनेमा ईरान की राजधानी में तेहरान में 29 मई 1957 को एक बच्चा जन्म लेता है. जिसका नाम मोहसिन मखमलबफ हैं. जन्म के बाद ही उसे उसकी मां छोड़ देती है, जिसके बाद कट्टर धार्मिक विचारों वाली दादी उसे पालती है. जहां उसे बचपन में बताया जाता है कि म्यूजिक और सिनेमा नरक की दो सीढ़ियां है. वो दादी की बात मान भी लेता है. अब मोहसिन 15 साल का हो चुका है. वो एक संगठन में शामिल होता है, जिसका मकसद ईरान की तत्कालीन शाह मोहम्मद रजा पहलवी की सत्ता का विरोध करना होता है.
17 की उम्र में उसने पुलिस वालों पर हमला किया, जिसके बाद उसे जेल हुई और भयंकर यातनाएं दी गई. इन सबके बीच उसने पढ़ाई शुरू की. नॉवेल लिखा. इसके बाद करीब साढ़े 4 साल बाद उसे जेल से बरी कर दिया गया. तब तक मोहसिन 22 साल का हो चुका था. इन चार साल में किताबों और जेल ने मोहसिन को ये सीख दे दी कि 'ईरान में पॉलिटिकल नहीं बल्कि कल्चरल प्रॉब्लम' है. अब वो इसे बदलने की ठान लेता है. सिनेमा को अपना हथियार बनाकर.
जेल से बाहर निकलकर मोहसिन फिल्में लिखाना शुरू करते हैं और कैमरे को अपना हथियार बनाते हैं. बिना फिल्म मेकिंग कोर्स और ट्रेनिंग के तीन फिल्में बनती हैं. इसके बाद वो रूकते है और फिर किताबें पढ़ना शुरू कर देते हैं. करीब 400 किताबें पढ़ने के बाद उन्होंने 200 रूल्स बनाए. जिन्हें वो 'अल्फा' सिनेमा कहते हैं.
मोहसिन ने अपने फिल्मी करियर को चार हिस्सों में बांटा

OTT पर हफ्ते कोई ना कोई ऐसा कंटेंट जरूर आता है, जो लोगों को अपनी सीट से बांधे रखने का काम जबरदस्त तरीके से करता है. इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी. इन फिल्मों में खूब सारा ड्रामा और थ्रिल भरा होगा, जो देखने में आपको भी मजा आएगा. चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं.












