
जब अक्षय कुमार का हुआ भूत से सामना, बोले- मेरे घर में घूमती थी एक औरत की आत्मा
AajTak
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक्टर अक्षय कुमार पहुंचे. अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में है. सेशन के दौरान एक्टर ने भूत को लेकर एक किस्सा सुनाया. साथ ही इंडस्ट्री में कॉमेडी एक्टर को इज्जत नहीं दिए जाने पर नाराजगी भी जताई.
नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने शिरकत की. 'THE Khiladi: Method Behind the Hit Machine' सेशन में एक्टर ने भाग लिया. इस शानदार सेशन में अक्षय कुमार ने सुबह जल्दी उठने के रुटीन से लेकर कॉमेडी फिल्मों में काम करने के एक्सपीरियंस पर बात की. अक्षय इन दिनों भूत बंगला फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं तो उन्होंने रियल लाइफ में अपने हॉरर एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया. जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या भूत होते है? तो इस पर एक्टर ने सीधा सटीक जवाब देते हुए कहा, 'हां भूत होते हैं. मैं इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाता हूं. जहां हम पहले मुंबई में जूहु के साइड रहते थे. वहां मेरी पत्नी ट्विंकल खन्ना हमेशा कहती थी कि इस घर में कुछ तो है. मैं हमेशा उससे कहता था कि तुम इतनी पढ़ी-लिखी हुई हो, ऐसी बातें करती हो.
लेकिन एक दिन मैंने देखा कि मेरा बेटा किसी महिला से बात कर रहा था. वो उससे कह रहा था कि यहां मत रहो, यहां से जाओ. इस पर मैंने उससे पूछा कि बेटा तू किससे बात कर रहा है? उसने एक औरत के होने की बात कही. ये सुनकर मैं एक दम शॉक्ड था. मेरी पत्नी ने फौरन कहा कि देखो मैंने बोला था. उस दिन मैंने माना कि भूत होते हैं. कोई ना कोई नेगेटिव एनर्जी जरूर होती है, जो मेरे घर में भी थी.'
प्रियदर्शन को लेकर बोले अक्षय डायरेक्टर प्रियदर्शन को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, 'मैंने करीब 150 फिल्में की है, और 60 से ज्यादा डायरेक्टर्स के साथ काम किया है. लेकिन प्रियदर्शन के साथ काफी मजा आता है. उनसे मैंने काफी कॉमेडी सीखी हैं. राजकुमार संतोषी से मैंने काफी सीखा हैं. इन्होंने ही मुझे ही कॉमेडी सिखाई है. साल में 4 फिल्में करने पर बोले अक्षय जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि आपकी एनर्जी का राज क्या है, आप हर साल 4 फिल्में कैसे कर लेते हो? इस पर अक्षय ने कहा, 'मैं फिल्में करने से पहले 100 से ज्यादा बार स्क्रिप्ट पढ़ता हूं. साल में 365 दिन होते हैं. मेरी कई फिल्में 50 दिन में खत्म हो जाती है. मेरे पास काफी वक्त होता है. सबसे खास बात मैं साल में सबसे ज्यादा छुट्टियां भी लेता हूं. मैं हर तीन महीने के बाद छुट्टी ले लेता हूं. हर रविवार काम से छुट्टी लेता हूं, फिल्में करने के लिए काफी समय मिल जाता है.'
भूत बंगाला को लेकर चर्चा में अक्षय अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है. सबसे खास बात अक्षय कुमार डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

OTT पर हफ्ते कोई ना कोई ऐसा कंटेंट जरूर आता है, जो लोगों को अपनी सीट से बांधे रखने का काम जबरदस्त तरीके से करता है. इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी. इन फिल्मों में खूब सारा ड्रामा और थ्रिल भरा होगा, जो देखने में आपको भी मजा आएगा. चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं.












