
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की हुई एंट्री, अजय देवगन को किया Kiss, Video
AajTak
बॉलीवुड के हिट फिल्ममेकर ने अपने बर्थडे पर फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है. गोलमाल 5 को लेकर दिए अपडेट में उन्होंने ये कंफर्म कर दिया कि मूवी में अक्षय कुमार नजर आएंगे.
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 5 को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से बज बना हुआ है. अब आज फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर 'गोलमाल' फिल्मों की टीम अपने फैन्स के लिए एक जबरदस्त ऐलान कर दिया.
कई दिनों से खबर ये भी कि फिल्म में अक्षय कुमार भी होंगे लेकिन ऑफिशियल नहीं हुआ था. अब इस पर मुहर लग गई है. खुद अक्षय कुमार ने पोस्ट कर न सिर्फ फिल्म में अपने होने की मुहर लगाई, बल्कि अपने लुक से भी पर्दा उठा दिया.
अक्षय कुमार ने किया पोस्ट अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर इससे गोलमाल 5 के ऐलान वाला वीडियो शेयर किया. इसकी शुरुआत में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर, शरमन जोशी की इस फ़्रैंचाइजी में वापसी का जश्न मनाते दिखते हैं. लेकिन असली सरप्राइज तो बाद में आता है—अक्षय कुमार.
अपने गंजे बाला वाले लुक में, काले कुर्ते-पायजामे और गहरे रंग के चश्मे पहने, अक्षय पूरी तरह से काम के लिए तैयार लग रहे थे. टीम में शामिल होते ही उन्होंने अजय को कई बार गले लगाया. एक्टर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रोहित शेट्टी आपके जन्मदिन पर, यह पागलपन और भी बड़ा और जोरदार हो गया है. 'गोलमाल 5' के इस क्रेजी परिवार में शामिल होने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. चलो, अब धमाल शुरू करते हैं.'
हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब अक्षय और अजय साथ कोई फिल्म कर रहे हो. इससे पहले रोहित के साथ मिलकर अजय-अक्षय ने 'सिंघम अगेन' में भी काम किया है. जो 2024 में रिलीज हुई थी. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अन्य कलाकार भी शामिल थे.
फैंस के आए रिएक्शन वीडियो देखने के बाद फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे. एक फैन ने लिखा, 'अक्षय / अजय / रोहित—ब्लॉकबस्टर आने वाली है.' एक और कमेंट में लिखा था, 'बाला सब पर भारी पड़ेंगे.' एक फैन ने लिखा, 'गोलमाल 5' ब्लॉकबस्टर बनने वाली है... सिर्फ और सिर्फ अक्षय कुमार की वजह से.'

OTT पर हफ्ते कोई ना कोई ऐसा कंटेंट जरूर आता है, जो लोगों को अपनी सीट से बांधे रखने का काम जबरदस्त तरीके से करता है. इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी. इन फिल्मों में खूब सारा ड्रामा और थ्रिल भरा होगा, जो देखने में आपको भी मजा आएगा. चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं.












