
बिकिनी में हार्दिक पंड्या की EX वाइफ नताशा, फ्लॉन्ट किया फिगर, वेकेशन पर बेटे संग कर रहीं चिल
AajTak
नताशा स्टेनकोविक अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. नताशा ने अब बिकिनी में अपनी तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं.
हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक तलाक के बाद लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं. वो खुलकर अपनी जिंदगी जी रही हैं. नताशा बीते कई दिनों से अपने बेटे अगस्त्य संग वेकेशन पर हैं. वो लगातार वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को भी ट्रीट दे रही हैं.
बिकिनी में नताशा का स्वैग
नताशा ने अब वेकेशन से अपनी और बेटे की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में नताशा येलो कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. नताशा ने बालों में स्लीक बन बनाया हुआ है. सनग्लासेस पहनकर अपना बिकिनी लुक कंप्लीट किया. वो अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. फैंस उनपर दिल हार रहे हैं.
नताशा बैठकर बिकिनी में पोज देती नजर आईं. उनके चेहरे की स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है. नताशा वेकेशन के लिए कहां गई हैं, उन्होंने अपनी लोकेशन तो रिवील नहीं की, लेकिन उनकी फोटो के बैकग्राउंड में दिख रहा नजारा बेहद खूबसूरत है. चारों तरफ हरियाली, आसमान में छाए बादल उनकी आउटिंग लोकेशन को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं.
नताशा ने बेटे अगस्त्य की भी एक तस्वीर शेयर की है. उनका बेटा बीच पर खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए चिल करता हुआ दिखाई दे रहा है. बेटे संग नताशा अपने हर पल को यादगार बना रही हैं. बेटे संग उनका स्ट्रॉन्ग बॉन्ड तस्वीरों में साफ दिखाई देता है.

OTT पर हफ्ते कोई ना कोई ऐसा कंटेंट जरूर आता है, जो लोगों को अपनी सीट से बांधे रखने का काम जबरदस्त तरीके से करता है. इस हफ्ते भी कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी. इन फिल्मों में खूब सारा ड्रामा और थ्रिल भरा होगा, जो देखने में आपको भी मजा आएगा. चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं.












