
4 बच्चों की मां फिर प्रेग्नेंट, बोली-' लोगों को लगता है मेरे पेट में 8 बच्चे'!
AajTak
महिला ने सोशल मीडिया पर अपना क्लिप शेयर की है. जिसमें उसने अपना बेबी बंप दिखाया है. महिला का ये वीडियो टिकटॉक पर वायरल है. जिस पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं.
Huge baby bump: 4 बच्चों की प्रेग्नेंट मां (Pregnant ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral video) है. दरअसल, इस महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें उसका पेट बहुत बड़ा दिखाई दे रहा है. महिला का कहना है कि कई यूजर्स तो यहां तक कह रहे हैं कि उसके पेट में 4 जुडवा यानि 8 बच्चे हैं. महिला के इस वीडियो को 50 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. वहीं 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला Renae W ने ये वीडियो टिकटॉक (TikTok) पर शेयर किया है. महिला का प्रेग्नेंसी का 37वां सप्ताह चल रहा है. वहीं लोग तो उसके वीडियो पर कमेंट कर ही रहे हैं. साथ ही महिला के इतने बड़े पेट को देखकर चिंता भी जताई है. इसके इतर Renae W ने कहा उसको मेडिकली कोई दिक्कत नहीं है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











