
4 दशक बाद सत्ताधारी दल को मिलेगा यूपी विधान परिषद में प्रचंड बहुमत: CM योगी
AajTak
UP MLC Elections 2022: सीएम योगी ने कहा कि 2017 में विधान परिषद में कठिनाई का सामना करना पड़ता था. नकारात्मक भूमिका से समाजवादी पार्टी विकास व लोककल्याणकारी कार्यक्रमों को अवरुद्ध करती थी लेकिन इस चुनाव के बाद हमें विधान परिषद में भी प्रचंड बहुमत हासिल हो जाएगा और लोक कल्याणकारी कार्यक्रम व विकास के कार्य द्रुत गति से आगे बढ़ेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि चार दशक बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सत्ताधारी दल को प्रचंड बहुमत मिलेगा. स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्रों से विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. शेष 27 सीटों में भी अधिकांश पर भाजपा की ही जीत होगी. विधानसभा के साथ विधान परिषद में भी प्रचंड बहुमत होने से सरकार लोक कल्याण के कार्यक्रमो, महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलम्बन, युवाओं के रोजगार, अन्नदाता किसानों व श्रमिकों के हित में और भी बेहतर काम करने में सक्षम होगी.
शनिवार सुबह गोरखपुर महाराजगंज स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव में बतौर गोरखपुर नगर विधायक मतदान करने के बाद मुख्यमंत्री मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में 2017 की भांति 2022 में भी भाजपा ने दो तिहाई से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है. चार दशक बाद ऐसी स्थिति आएगी जब सत्ताधारी दल विधान परिषद में भी प्रचंड बहुमत हासिल करेगा. इस चुनाव में जो भी मतदाता हैं उनसे अपील है कि लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को अपना वोट दें.
नहीं उजाड़े जाएंगे गरीबों के आशियाने एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी लेकिन गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़े जाएंगे. पहले पेशेवर माफिया व अपराधी सत्ता का संरक्षण प्राप्त कर सरकारी सार्वजनिक, गरीबों व व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करते थे. इसके खिलाफ एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया. अब तक पेशेवर माफियाओं से 2500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है किसी भी गरीब की झोपड़ी तब तक नहीं हटाएंगे जब तक उसे आवास न उपलब्ध करा दिया जाए. यदि भूमि आरक्षित श्रेणी की नहीं है तो गरीब को वहीं पट्टा दे दिया जाए. यदि आरक्षित श्रेणी की है तो उसे अन्यत्र आवास उपलब्ध कराया जाए. ऐसे ही स्ट्रीट वेंडर के सुव्यवस्थित पुनर्वास व स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं. एंटी भू माफिया की कार्रवाई पेशेवर माफिया के लिए है गरीबो के प्रति नहीं. गरीबों के प्रति संवेदना होनी चाहिए. सीएम ऑफिस का ट्विटर हैंडल हैक होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं.
महाअष्टमी और रामनवमी की प्रदेश वासियों को दी बधाई पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर सीताराम जायसवाल, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह के साथ नगर निगम में बनाए गए बूथ पर मतदान करने के बाद सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र, महाअष्टमी व रामनवमी की बधाई व शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कल रामनवमी की तिथि पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने के लिए अयोध्या में विशेष समारोह होंगे. शासन ने संतों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के विशेष निर्देश दिए हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






