
4 करोड़ रुपये से भरे 5 बोरे, सोना-चांदी, लग्जरी गाड़ियां, जानें ड्रग्स इंस्पेक्टर के ठिकानों से छापेमारी में क्या-क्या मिला?
AajTak
Bihar: पटना में ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के चार ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है. इन ठिकानों से भारी मात्रा में कैश, कई जमीनों के पेपर, सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. फिलहाल कैश की गिनती की जा रही है.
बिहार की पटना सिटी के सुल्तानगंज इलाके में निगरानी विभाग की टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के आवास पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने नोटों से भरे 5 बोरे, दर्जनों जमीन के कागजात, सोने-चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार और कई बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए.
दरअसल, ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था. कोर्ट से छापेमारी की इजाजत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग की टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना सिटी के सुल्तानगंज, पटना के गोला रोड, जहानाबाद और गया स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. टीम ने करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का खुलासा किया है.
निगरानी विभाग के अधिकारी का कहना है कि जितेंद्र के चारों ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जब्त सामानों का आकलन किया जा रहा है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब तक करीब 4 करोड़ से ज्यादा रुपये बरामद किए गए हैं. नोटों की गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
'ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार फरार' निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल इसी FIR के आधार पर आज जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. फिलहाल जितेंद्र कुमार फरार है.
अभी तक भारी मात्रा में कैश, कई जमीन के कागजात, सोने चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए. नोटों की गिनती की जा रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










