
39 साल की उम्र में ये शख्स बना 100 बच्चों का 'पिता', एलन मस्क ने भी की तारीफ
AajTak
रूस के एक बिलिनियर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि वह महज 39 साल की उम्र में 100 बच्चों का पिता है, और उसने अब तक शादी भी नहीं की है. रिपोर्ट के अनुसार, पैवेल डुरोव एक रूसी बिजनेसमैन हैं, जिनकी नेट वर्थ 13.6 बिलियन पाउंड है
हम दो, हमारे दो - यह फैमिली प्लानिंग का स्लोगन हम सभी ने सुना होगा और कई लोग इसे अपनाते भी हैं.लेकिन रूस में एक शख्स है जिसने इस स्लोगन के मायने और शब्द दोनों ही बदल दिए. उसके अनुसार, 'हम एक और हमारे सौ' चौंक गए ना! दरअसल, रूस के एक बिलिनियर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि वह महज 39 साल की उम्र में 100 बच्चों का पिता है, और उसने अब तक शादी भी नहीं की है.
रिपोर्ट के अनुसार, पैवेल डुरोव एक रूसी बिजनेसमैन हैं, जिनकी नेट वर्थ 13.6 बिलियन पाउंड है. वह रूसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म VK के संस्थापक हैं और साथ ही मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के भी निर्माता हैं. 39 साल की उम्र में वह अविवाहित हैं, मगर हैरानी की बात यह है कि वह 100 बच्चों के पिता हैं. उन्होंने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि बिना शादी के वह इतने बच्चों के पिता कैसे बन गए. यह खबर सुनकर लोग हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि यह कैसे संभव हुआ.
आइये जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट पर क्या लिखा-
अपने पोस्ट में उन्होंने यह ऐलान किया कि वे 100 बच्चों के बॉयोलॉजिकल फाडर हैं. यह बात लोगों को चौंका सकती है, क्योंकि उन्हें अकेले रहना पसंद है और उन्होंने अब तक शादी भी नहीं की है. इसके बाद उन्होंने अपने पोस्ट में इस रहस्य का खुलासा किया और समझाया कि यह सब कैसे संभव हुआ. दरअसल, पैवेल एक स्पर्म डोनर हैं. उन्होंने अब तक 12 देशों के लगभग 100 कपल को माता-पिता बनने में मदद की है. पैवेल ने बताया कि 15 साल पहले उन्होंने अपने एक दोस्त के कहने पर स्पर्म डोनेशन का काम शुरू किया था.
दोस्त ने जब मांगी अजीब सी मदद
पैवेल डुरोव के मुताबिक, उनके दोस्त और उसकी पत्नी को एक बच्चे की बहुत चाह थी, लेकिन फर्टिलिटी इशू की वजह से यह मुमकिन नहीं हो पा रहा था. इसके लिए उनका दोस्त कई डॉक्टरों के पास जा चुका था, परन्तु कोई समाधान नहीं मिला.आखिर में, क्लिनिक में स्पर्म डोनेशन की बात सामने आई, जिससे उनके दोस्त और उसकी पत्नी को बच्चा हो सके.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











