
39 की उम्र, 44 करोड़ की घड़ियां और 18 करोड़ के बैग्स... जानें कौन हैं थाईलैंड की सबसे युवा PM, जिन्हें कोर्ट ने किया बर्खास्त
AajTak
पैटोंगटार्न शिनावात्रा की कुल संपत्ति लगभग 3,320 करोड़ रुपये बताई गई है. राष्ट्रीय भ्रष्टाचार आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार, उनके निवेश 2,606 करोड़ रुपये के हैं, जो परिवार के व्यवसाय, रियल एस्टेट और स्टॉक्स में फैले हैं.
एक लीक फोन और प्रधानमंत्री को पद से बर्खास्त कर दिया गया. ये मामला थाईलैंड का है. थाईलैंड की प्रधानमंत्री को पैटोंगटार्न शिनावात्रा को पद से हटा दिया गया है. 38 साल की उम्र में उन्होंने अगस्त 2024 में शपथ ली थी और थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनीं. लेकिन, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में वह दोषी पाई गई हैं. उनपर राष्ट्रीय हितों को दरकिनार कर थाईलैंड की छवि खराब करने का आरोप लगा.
पैटोंगटार्न की थाईलैंड में राजनीतिक और आर्थिक स्तर थाईलैंड में काफी ऊंचा है. पैटोंगटार्न के पिता थाकसिन शिनावात्रा भी थाईलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. लेकिन, सैन्य तख्तापलट की वजह से उन्हें पद से हटना पड़ा था.
थाकसिन की बहन यिंगलक शिनावात्रा भी थाईलैंड की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं. यिंगलक अगस्त 2011 से मई 2014 तक प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत थीं. यिंगलक के खिलाफ पहले संवैधानिक फैसला लिया गया, जिसके बाद सैन्य तख्तापलट हुआ. वो थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं.
पैटोंगटार्न शिनावात्रा की कुल संपत्ति
पैटोंगटार्न शिनावात्रा की कुल संपत्ति 3,320 करोड़ रुपये है. उन्होंने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार आयोग को अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था. उन्होंने लगभग 2,606 करोड़ रुपये रुपये निवेश किए हुए हैं. इनमें परिवार का बिज़नेस, रियर स्टेट और कई तरह के स्टॉक्स शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: थाईलैंड की PM को पैटोंगटार्न शिनावात्रा को कोर्ट ने पद से किया बर्खास्त, एक साल में ही चली गई कुर्सी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









