
360-डिग्री कैमरा... पैनोरमिक सनरूफ और एक से बढ़कर एक फीचर्स! लॉन्च हुई ये खूबसूरत SUV, जानें कीमत
AajTak
Mercedes-Benz GLC के नए जेनरेशन मॉडल में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, ये SUV पहले से और भी बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज देगी. इसमें पूरे 620 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है. इसके अलावा कई एडवांस फीचर्स को भी शामिल किया गया है.
मर्सिडीज-बेंज ने आज भारत में अपनी नेक्स्ट जेनरेशन Mercedes-Benz GLC लॉन्च की है. पिछले मॉडल की तुलना में इस नई मिड-साइज़ SUV में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो कि इसके डिज़ाइन, पावरट्रेन और परफॉर्मेंस में देखने को मिलती है. GLC पिछले दो वर्षों से मर्सिडीज के सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक थी, कुछ महीने पहले इसे बंद कर दिया गया था. अपने नए अवतार में इस एसयूवी को कुल दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें GLC 300 4Matic और GLC 220d 4Matic शामिल है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 73.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
नई Mercedes-Benz GLC में क्या है ख़ास:
डिजाइन के मामले में, नई GLC के एक्स्टीरियर प्रोफाइल में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं. इस अपडेट के साथ, नई जीएलसी का डिज़ाइन बोल्ड और फ्रैश दिख रहा है. कंपनी ने इसके फ्रंट प्रोफाइल के डिज़ाइन में परिवर्तन किया है, इसमें क्रोम स्लैट और मर्सिडीज-बेंज लोगो के साथ एक बड़ी ग्रिल, पतली एलईडी हेडलाइट्स और होरिजोंटल डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) दिए गए हैं. इसके अलावा, नई GLC की लंबाई पुराने जेनरेशन मॉडल की तुलना में 60mm ज्यादा है और इसका व्हीलबेस भी 15mm बढ़ाया गया है.
नई Mercedes-Benz GLC का साइड प्रोफाइल काफी आकर्षक है, इसमें नए 19-इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा, पूरा साइड प्रोफाइल पिछले मॉडल जैसा ही है. नई GLC के रियर प्रोफाइल के डिजाइन में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं. इस एसयूवी में क्रोम डिफ्यूज़र, स्लिम एलईडी टेललाइट्स और नए इलेक्ट्रिक टेलगेट के साथ नया बम्पर मिलता है.
कैसा है इंटीरियर:
नई GLC का इंटीरियर पिछले मॉडल से बहुत अलग दिखता है. डैशबोर्ड को टॉप क्वॉलिटी के सॉफ्ट लैदर मैटीरियल के साथ तीन लेयर्स में विभाजित किया गया है, इसमें मेटल पैनल और पिनस्ट्रिप वुड फीनिश दिया गया है. केबिन में एक और ख़ास बात ये देखने को मिलती है कि, पिछले मॉडल में बहुत सारे बटन दिए गए थें, अब उनमें काफी हद तक कमी की गई है, जिससे कई फंक्शन को आप आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











