
350 KG का था ये आदमी, कई अंगों ने काम करना किया बंद, हुई मौत
AajTak
अपने 350 किलो वजन के करण शख्स चर्चा में था. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो बड़े शरीर की वजह से वो वार्ड में एंटर भी नहीं कर पा रहा था.
ब्रिटेन के 'सबसे मोटे' शख्स की 37 साल की उम्र में मौत हो गई. एक समय इस शख्स का वजन का 350 किलो के करीब पहुंच गया था. जब इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में ले जाया गया था तो उनके बड़े साइज के कारण डॉक्टर्स को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.
'द मिरर' के मुताबिक, ब्रिटेन में रहने वाले मैथ्यू (Matthew Crawford) की पिछले हफ्ते मौत हो गई. मैथ्यू के ऑर्गन ने काम करना बंद कर दिया था. वो पिछले कई सालों से बीमार थे.
अपने 350 किलो वजन के करण मैथ्यू 2018 में चर्चा में आए थे. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो बड़े शरीर की वजह से वो वार्ड में एंटर भी नहीं कर पा रहे थे. इतना ही नहीं तब उन्हें लिटाने के लिए 4 बेड लगाने पड़े थे.
तमाम सुविधाओं के कारण अस्पताल ने उन्हें लंबा-चौड़ा बिल थमाया था. उनके एक हफ्ते के बेड का बिल करीब 7 लाख रुपये था, जबकि महीने भर का बिल करीब 39 लाख रुपये था.
जब पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया था
जब मैथ्यू को अस्पताल में लाया जा रहा था तो पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया था. अस्पताल की मानें तो वह हर रोज पिज्जा और चाइनीज खाना लेकर वहां जाते थे. हालांकि, मैथ्यू कहते थे- 'अगर तुम लोगों को सच पता होता तो अलग नजरिये से सोचते. मैं कभी भी बाहर का खाना नहीं लाता था. यह बस एक-दो बार ही हुआ होगा. मै सिर्फ मां के हाथ का बना खाना खाता हूं. Sepsis की गंभीर बीमारी की वजह से मुझे यहां आना पड़ा.'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












