
350 किलो अमोनियम नाइट्रेट... 100 मीटर का इलाका तबाह कर सकता है वो विस्फोटक जो फरीदाबाद में मिला, कश्मीर तक टेरर कनेक्शन
AajTak
350 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट का धमाका 100 मीटर के दायरे में भारी तबाही मचा सकता है – इमारतें ढहेंगी, सैकड़ों हताहत होंगे. 140 किलो टीएनटी के बराबर ऊर्जा पैदा करता है. आरडीएक्स तेज गति (8750 मी/सेकंड) से विस्फोट करता है. सटीक होता है. अमोनियम नाइट्रेट सस्ता लेकिन अनियंत्रित. खनन में उपयोगी, लेकिन दुर्घटना में खतरनाक.
अमोनियम नाइट्रेट, जो किसानों के लिए खाद है वो विस्फोटक के रूप में जानलेवा साबित हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, मात्र 350 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट का धमाका 100 मीटर के दायरे में भारी तबाही मचा सकता है. बेरूत धमाके की यादें ताजा करते हुए, वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह सस्ता रसायन आतंकी हमलों या दुर्घटनाओं में बड़ा खतरा पैदा कर सकता है. आरडीएक्स जैसे सैन्य विस्फोटकों से इसका अंतर जानना जरूरी है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है.
यहां नीचे देखिए बेरूत धमाके का Video
यह भी पढ़ें: एंडगेम बॉम्बर... ट्रंप का गुप्त न्यूक्लियर हथियार आ गया सामने, रूस-चीन के लिए चेतावनी
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 350 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, अगर डीजल जैसे ईंधन से मिलाया जाए, तो 140 किलोग्राम टीएनटी के बराबर ऊर्जा पैदा करता है. ये गणना हॉपकिंसन-क्रैंज नियम के आधार पर की जाती है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










