
35,000 फीट की ऊंचाई पर था विमान, तभी शख्स को पड़ गया दिल का दौरा
AajTak
एक व्यक्ति ने आइरिश Ryanair विमान से मैनचेस्टर से मलागा (Manchester to Malaga Flight) के लिए उड़ान भरी. वह परिवार संग छुट्टियां मनाने जा रहा था. लेकिन हवा में सफर के दौरान उसके साथ अनहोनी हो गई.
एक यात्री विमान में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक शख्स को दिल का दौरा पड़ गया. दिल का दौरा पड़ने से यात्री की मौत हो गई. जिस वक्त शख्स की मौत हुई विमान 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. हालांकि, विमान के स्टाफ ने उसे बचाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए. (सभी फोटो- Getty Images) दरअसल, एक 84 वर्षीय व्यक्ति ने आइरिश Ryanair विमान से बीते शुक्रवार को दोपहर मैनचेस्टर से मलागा (Manchester to Malaga Flight) के लिए उड़ान भरी. वह परिवार संग छुट्टियां मनाने जा रहा था. लेकिन हवा में सफर के दौरान उसके साथ अनहोनी हो गई.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









