
35 हजार की बेल्ट खरीदी तो 'बिहारी मां' ने बेटी को यूं फटकारा, Video वायरल
AajTak
रांची की एक महिला का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को गुड्डी अनीता नाम की महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट से 'मेरा डीपीएस वाला बेल्ट- फीचरिंग बिहारी मॉम' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. छबि गुप्ता नाम की लड़की ने गुची की बेल्ट खरीदी थी और जब उसने इस बेल्ट की कीमत अपनी मां को बताई तो उन्होंने काफी मजेदार प्रतिक्रिया दी.
रांची की महिला का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अनीता गुप्ता नाम की महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट से 'मेरा डीपीएस वाला बेल्ट- फीचरिंग बिहारी मॉम' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. छबि गुप्ता नाम की लड़की ने गुची की बेल्ट खरीदी थी और जब उसने इस बेल्ट की कीमत अपनी मां को बताई तो उन्होंने काफी मजेदार प्रतिक्रिया दी. अनीता को पता चलता है कि उनकी बेटी ने ऑनलाइन बेल्ट मंगवाई है. वे इस बेल्ट को देखकर कहती हैं कि ये तो डीपीएस स्कूल के बच्चों जैसी बेल्ट लग रही है लेकिन बेटी जब उन्हें बताती हैं कि ये 35 हजार की बेल्ट है तो ये महिला शॉक में आ जाती है. वे कहती हैं कि 'अगर गुची का लोगो यानी 'जी' हटा दिया जाए तो ये सिर्फ 150 रूपयों की बेल्ट है. तुम्हें इसी बेल्ट से मार लगाएंगे अब.' ये महिला अपने बिहारी टोन के चलते वायरल होने लगीं. छबि ने अपनी मां के इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर शेयर किया और अब तक लगभग तीस लाख लोग इस वायरल वीडियो को देख चुके हैं.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










