
35 साल की नौकरी के बाद रिटायर हुआ टीचर, बच्चों ने दी ऐसी विदाई कि आ गए आंसू, VIDEO
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक स्कूल में 35 साल पढ़ाने के बाद जब टीचर रिटायर हुए तो उनके छात्रों ने जिस तरह उन्हें विदाई दी उससे वे भावुक हो गए.
टीचर और स्टूडेंट का नाता बड़ा ही प्यारा होता है. अपने छात्रों को लाख डांट फटकार देने के बावजूद टीचर हमेशा उनका भला चाहता है. ऐसे में टीचर अक्सर जब स्कूल बदलते हैं तो उनके फेरवेल में छात्र उनके प्रति सम्मान को प्यार का खुलकर इजहार करते है.
35 साल की नौकरी के बाद रिटायर हुए तो...
हाल में एक ऐसे ही टीचर की रिटायरमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. ये टीचर जब 35 साल की नौकरी के बाद स्कूल से रिटायर हुए तो उनके कलीज और छात्रों ने उन्हें बड़ा ही प्यारा फेरवेल दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर अपना सामान लिए कॉरिडोर में चले जा रहे हैं और गलियारे के दोनों ओर खड़े छात्र और टीचर तालियों से उनका स्वागत कर रहे हैं.
टीचर की आंखों में आए आंसू
Good News Movement के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग टीचर भावुक हो गए हैं और उनकी आंखों से आंसू आ रहे हैं. इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके कैप्शन में लिखा है- कक्षा में 35 वर्षों के बाद, यह शिक्षक सेवानिवृत्त हो गया और उसे छात्रों और सहकर्मियों से खूबसूरत धन्यवाद और सम्मान मिला.
सबसे कठिन कामों में से एक है टीचर होना

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












