
35 घंटे बैटरी बैकअप के साथ Soundcore Life Dot2 ANC ईयरबड्स लॉन्च, कीमत-फीचर्स
AajTak
ऑडियो ब्रांड Soundcore ने अपने नए ANC सीरीज ईयरबड्स Life Dot2 ANC को लॉन्च कर दिया है. Life Dot2 ANC एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है. इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. Life Dot2 ANC 18 महीने की वारंटी के साथ आता है.
ऑडियो ब्रांड Soundcore ने अपने नए ANC सीरीज ईयरबड्स Life Dot2 ANC को लॉन्च कर दिया है. Life Dot2 ANC एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है. इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. Life Dot2 ANC 18 महीने की वारंटी के साथ आता है. Life Dot2 ANC को फिलहाल फ्लिपकार्ट से सेल किया जा रहा है. इसे दूसरे रिटेल चैनल्स पर भी जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा. इस ईयरबड्स में 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा कंपनी की ओर से किया गया है. Life Dot2 ANC के फीचर्स की बात करें तो ये हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलिंग मॉनिटर के साथ आता है. कंपनी ने दावा किया है ये आसपास के 90 परसेंट तक के नॉइज को कम कर सकता है. इस डिवाइस में मल्टी मोड नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












