
34 सालों से पानी में बह रही चिट्ठी महिला को मिली, अंदर लिखा था ये मैसेज
AajTak
हाल में कनाडा की एक महिला को सी बीच पर एक 34 साल पुरानी बोतल मिली जिसमें एक मैसेज लिखा था. महिला ने इस बोतल के मालिक को ढूंढ कर उससे संपर्क किया तो उन्हें मालूम हुआ कि उसका दो साल पहले ही निधन हो चुका है.
कई बार कई सालों पहले कहीं खोई चीज अचानक मिल जाती है तो हैरानी होती ही है. उसपर ये कोई मैसेज हो तो क्या ही बात है. हाल में एक कनाडाई महिला के साथ एक सी बीच की सफाई करते हुए कुछ ऐसा ही हुआ. शैटलर नाम की महिला को जब सी बीच पर एक अनोखी चीज मिली तो उसने सोशल मीडिया पर इसके बारे में शेयर किया.
34 सालों से पानी में तैर रही थी बोतल
महिला ने एक बोतल की फोटो शेयर की जिसके अंदर एक मैसेज लिखा था. इस मैसेज से साथ 29 मई 1989 की तारीख भी थी. यानी ये बोतल कुल 34 साल पहले पानी में डाली गई थी और मीलों तक तैर रही थी. शैटलर के पोस्ट में लिखा- मैं हमेशा से चाहती थी कि मुझे कुछ ऐसी अनोखी चीज एक दिन मिले जिसमें सालों पुराना मैसेज हो और ये मिल गई. शैलटर ने बोतल की फोटो के साथ कुछ बर्फीली पहाड़ियों की फोटो भी डाली थी.
बोतल में क्या था मैसेज?
हालांकि इस बोतल में कोई बड़ा या अनोखा मैसेज नहीं था. लेकिन इतने सालों बाद इसका मिलना ही बड़ी बात थी. इसमें सालों पहले जो मैसेज लिखा था वह था- 'यह एक सनी डे है जिसमें हवा नहीं है.' यानी इसे किसी ने इसे मजे के लिए बस यूं हीं पानी में डाल दिया था ताकि एक रोज ये किसी को तो मिल जाए.
मिल गया बोतल के मालिक का पता

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











