
325 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और कैश… पूरी फैमिली शादी में गई, घर-दुकान में 50 लाख की हो गई चोरी
AajTak
यूपी के झांसी में चोरों ने एक सराफा कारोबारी के घर और दुकान को निशाना बनाकर करीब 50 लाख की चोरी कर ली. मामला इरच थाना क्षेत्र के इसकिल बुजुर्ग गांव का है. पूरा परिवार बेटी की शादी में छतरपुर गया हुआ था. इसी दौरान बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और 325 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए.
उत्तर प्रदेश के झांसी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां एक सराफा कारोबारी के घर और दुकान को चोरों ने उस समय निशाना बनाया, जब पूरा परिवार बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था. सूना घर देखकर बदमाशों ने ताले तोड़कर घर और दुकान में घुसकर करीब 50 लाख रुपए के सोना-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
यह घटना एरच थाना क्षेत्र के इसकिल बुजुर्ग गांव की है. चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
इसकिल बुजुर्ग गांव के रहने वाले सराफा कारोबारी जितेंद्र सोनी अपने घर में ही ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं. परिवार के मुताबिक उनकी बेटी की शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर में तय हुई थी.
9 मार्च को शादी समारोह होना था. इसी कारण 9 मार्च की सुबह करीब 10 बजे पूरा परिवार घर में ताला लगाकर छतरपुर के लिए रवाना हो गया. घर और दुकान दोनों में ताला पड़ा था.
पड़ोसियों ने दी चोरी की सूचना

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











