
32 साल के पाकिस्तानी के प्यार में जापान से आई 50 साल की महिला, इस्लाम कुबूल कर की चौथी शादी
AajTak
पाकिस्तान के एक पुरुष के प्यार में पड़कर जापान की एक 50 वर्षीय महिला पाकिस्तान आई और उससे शादी कर ली. जापानी महिला की एक बेटी भी है और 32 साल के पाकिस्तानी लड़के से ये उसकी चौथी शादी है.
कहा जाता है कि सच्चे प्यार में रंग-रूप, जाति, धर्म और उम्र जैसी चीजें मायने नहीं रखतीं. एक ऐसा ही मामला पाकिस्तान में सामने आया है जिसमें जापान की एक महिला अपने प्रेमी से शादी करने के लिए देश छोड़कर पाकिस्तान चली आई. महिला की उम्र जहां 50 साल है. वहीं पाकिस्तानी युवक की उम्र 32 साल है.
दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मिले और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. महिला का नाम हयासाका सैका है जिसकी एक बेटी भी है. सैका पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़कर पाकिस्तान आ गईं और युवक ने भी बिना उम्र की परवाह किए उससे शादी कर ली. पाकिस्तानी युवक ने महिला की बेटी को भी अपना लिया.
बताया जा रहा है कि शादी से पहले महिला ने इस्लाम धर्म कबूल किया और तब जाकर दोनों का निकाह संपन्न हुआ. इस निकाह समारोह में कुछ नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए थे. पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि महिला की ये चौथी शादी है.
पिछले साल भी पाकिस्तान में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. पोलैंड की एक 83 वर्षीय महिला को पाकिस्तान, पंजाब के हाफिजाबाद के 28 वर्षीय एक युवक से प्यार हो गया था. इसके बाद वो महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर भी आई थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











