
31 साल से जारी है 'चोकर्स' का ये सिलसिला, इस बार सेमीफाइनल में अफ्रीकियों पर भारी पड़ी ये 5 गलतियां
AajTak
South africa Chokers: साउथ अफ्रीका वनडे क्रिकेट की वो टीम है, जो हर बड़े मौके पर वर्ल्ड कप में जाकर चूक जाती है. इसी कारण उन्हें क्रिकेट में 'चोकर्स' कहा जाता है, चोकर्स माने हर बड़े मैच में मौका गंवाने वाली टीम. वैसे अफ्रीकी टीम की कहानी 1992 के वर्ल्ड कप से शुरू होती है, जो 2023 वर्ल्ड कप तक कायम है.
Why South africa called chokers, World Cup 2023: क्रिकेट इतिहास में जब कभी भी दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का स्कोर बोर्ड देखा जाएगा तो पता चलेगा कि शुरुआती 11.5 ओवर्स में 24 पर 4 विकेट गंवाकर इस टीम ने मैच गंवा दिया था. डेविड मिलर ने 101 रन जरूर जड़े और उन्हें हेनरिक क्लासेन (47) का साथ भी जरूर मिला, जिसकी बदौलत टेम्बा बावुमा कंपनी ने 212 रनों का स्कोर खड़ा किया. पर जो फैन्स अंत तक ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को देखते रहे, उन्हें इस बात का बखूबी अंदाजा होगा कि अगर अफ्रीकी टीम ने 30 या 35 रन और जोड़े होते तो शायद 'चोकर' का टैग हट जाता और वो कंगारू टीम की जगह भारत से 19 नवंबर को अहमदाबाद में 2023 का फाइनल खेलते...
वैसे 16 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल को देखा जाए तो अफ्रीकी टीम ने 5 ब्लंडर कीं. वहीं अफ्रीकी टीम ने मुश्किल आसान मिलाकर 5 कैच भी टपकाए.
गलती नंबर 1: कप्तान टेम्बा बावुमा पूरी तरह फिट नहीं थे, इसके बावजूद वो खेलने के लिए उतरे. नतीजा ये हुआ कि वो 0 पर आउट हो गए. यहीं से प्रेशर बनना शुरू हुआ और अफ्रीकी टीम एक के बाद एक 4 विकेट गंवा बैठी.
गलती नंबर 2: रासी वैन डेर डुसेन जैसा बल्लेबाज ने 31 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए और चलते बने, ठीक उनके आउट होने पर ही अफ्रीकी टीम का स्कोर 24/4 हुआ था. गलती नंबर 3: अगर रासी कुछ देर और टिकते और रन ना भी बनाते तो भी आखिरी में अफ्रीकी टीम के हाथ में विकेट होते और क्लासेन और मिलर खुलकर खेल सकते थे. लगातार विकेट गिरने के कारण ही क्लासेन और मिलर को बंधकर खेलना पड़ा. शुरुआती बल्लेबाजों के बिखरने के कारण ही अफ्रीकी टीम संभल नहीं पाई और 25 ओवर्स में उनके 79 रन था. गलती नंबर 4: डेविड मिलर अगर नॉट आउट जाते और 47.2 ओवर्स में आउट नहीं होते तो भी अफ्रीकी टीम के पास ये मौका था कि कुछ रन और स्कोर हो सकते थे. मिलर जिस कैपिबिलिटी के बल्लेबाज हैं, वो और रन बना सकते थे. गलती नंबर 5: चलो अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जो कुछ किया सो किया, लेकिन टेम्बा बावुमा कर क्या रहे थे? ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5-137 (23.4 ओवर) था, इस समय कंगारू टीम एकदम बैकफुट पर थी इस स्कोर तक डेविड वॉर्नर मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल आउट हो चुके थे. अंत में जोस इंग्लिस (28), मिचेल स्टार्क (16 नॉट आउट) पैट कमिंस (14 नॉट आउट) ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की और 3 विकेट से अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
वैसे प्रोटीज टीम का इस वर्ल्ड कप में भी चोकर्स का तमगा कायम रहा, चोकर्स यानी बड़े मुकाबले में चूकने वाली टीम. लेकिन अफ्रीकी टीम की ये कहानी 1992 से कायम है. 1992 में अफ्रीकी टीम दोबारा क्रिकेट खेलने के लिए उतरी थी.
1992 में हुआ दक्षिण अफ्रीका के साथ खेल

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



