
31 दिसंबर को स्विगी, जोमैटो, जेप्टो-ब्लिंकिट की हड़ताल, पूरे भारत में नहीं डिलीवर होंगे ऑनलाइन ऑर्डर
AajTak
क्रिसमस के दिन हुई हड़ताल के बाद अब गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स ने 31 दिसंबर को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है. वेतन, सुरक्षा और काम की बेहतर परिस्थितियों की मांग को लेकर स्विगी, जोमैटो, अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत कई प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कर्मचारी विरोध करेंगे.
क्रिसमस के दिन हुई हड़ताल के बाद अब गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स ने 31 दिसंबर, यानी नए साल की पूर्व संध्या पर देशभर में हड़ताल करने की योजना बनाई है. इस हड़ताल में डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर और होम सर्विस से जुड़े कर्मचारी शामिल होंगे. इससे ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. खबरों के अनुसार, स्विगी, जोमैटो, ज़ेप्टो, ब्लिंकइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़े कर्मचारी वेतन, सुरक्षा और काम की परिस्थितियों को लेकर विरोध करेंगे. यह हड़ताल इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) और तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने बुलाई है.
25 दिसंबर को भी हुई थी हड़ताल इससे पहले 25 दिसंबर को भी इसी तरह की हड़ताल हुई थी, जिसका सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम में देखने को मिला. यहां कई इलाकों में फूड डिलीवरी में काफी देरी हुई. हालांकि दिल्ली और नोएडा में इसका असर कम रहा.
गिग वर्कर्स की मुख्य मांगें
इसके अलावा, कर्मचारियों ने सुरक्षित कामकाजी माहौल की भी मांग की है. उनका कहना है कि सर्दियों में घने कोहरे के कारण देर रात गाड़ी चलाना खतरनाक होता है, इसलिए कोहरे के समय रात 11 बजे के बाद डिलीवरी बंद की जानी चाहिए.
गुरुग्राम में दिखा ज्यादा असर 25 दिसंबर की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम में देखा गया. सेक्टर 66, बादशाहपुर, सोहना रोड, सेक्टर 31, 47 और 48 जैसे इलाकों में लोगों ने खाने की डिलीवरी देर से मिलने की शिकायत की. कई जगहों पर डिलीवरी कर्मचारी एक साथ इकट्ठा होकर विरोध करते नजर आए. सेक्टर 47 के रोडियो ड्राइव मार्केट में लगभग 70–80 कर्मचारी जुटे, जबकि बानी स्क्वायर, आईएलडी टॉवर, इरोस सिटी स्क्वायर और हुडा मार्केट जैसे इलाकों में भी प्रदर्शन हुए. कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विरोध में शामिल होने पर प्लेटफॉर्म कंपनियां उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












