
31 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो का बदला शेड्यूल! सफर से पहले जरूर जान लें क्या किया गया बदलाव
AajTak
नए साल पर दिल्ली मेट्रो ने कुछ प्रतिबंध लगाए हैं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा जारी एक एडवाइजरी में बताया गया है कि नए साल के जश्न को देखते हुए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 31 दिसंबर की रात नौ बजे के बाद किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
नए साल के जश्न को लेकर लोगों ने तैयारियों शुरू कर दी हैं. लोग अलग-अलग जगह जाने का प्लान कर रहे हैं. न्यू ईयर ईव पर दिल्ली के सीपी इलाके में भारी भीड़ देखने को मिलती है. इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो द्वारा राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एग्जिट टाइमिंग में बदलाव किया है.
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के द्वारा जारी एक एडवाइजरी में में बताया गया है कि नए साल के जश्न को देखते हुए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर 31 दिसंबर की रात नौ बजे के बाद किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. जो लोग राजीव चौक स्टेशन पर उतरकर एग्जिट करना चाहते हैं, वो सिर्फ कल रात 9 बजे तक ही इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. हालांकि, राजीव चौक पर स्टेशन में एंट्री के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. राजीव चौक स्टेशन से लोग आखिरी मेट्रो तक की बोर्डिंग कर सकेंगे.
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने लगाए प्रतिबंध दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ये फैसला स्टेशन पर भीड़ कम करने के मकसद से लिया है क्योंकि 31 दिसंबर की रात कई लोग न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए घर से बाहर जाते हैं, जिसकी वजह से बहुत भीड़ हो जाती है. हालांकि दूसरे मेट्रो स्टेशनों पर टाइमिंग पहले की तरह ही रहेगी, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
बता दें कि नया साल सेलिब्रेट करने के लिए हर साल भारी संख्या में लोग कनॉट प्लेस जाते हैं और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन कनॉट प्लेस सर्कल में ही आता है. यहां से दिल्ली मेट्रो की सबसे बिजी येलो और ब्लू लाइन गुजरती है. इसके अलावा एयरपोर्ट मेट्रो लाइन भी यहीं से जाती है. इसी कारण दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने 31 दिसंबर की रात 9 बजे के बाद भीड़ को कंट्रोल करने के लिए राजीव चौक स्टेशन पर लोगों की एग्जिट पर रोक लगाई है.
नए साल के लिए दिल्ली पुलिस की तैयारियां दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या और साल के पहले दिन 1 जनवरी के लिए पूरी तैयारी कर रखी है. खासतौर से दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और उन जगहों पर ज्यादा तैनाती की है, जहां पर लोगों की भीड़ 31 की शाम के बाद जुटनी शुरू होती है. शराब पीकर हुडदंग करने और गाड़ी चलाने पर जेल हो सकती है. साथ ही गाड़ी भी जब्त कर ली जाएगी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








