
300 साल पहले आई थी कोरोना जैसी महामारी, 280 साल में हुआ पूरी तरह खात्मा
AajTak
रिकॉर्ड से पता चला है कि 17वीं शताब्दी में अमेरिका के तटों से दूर के इलाकों में भयानक महामारी फैली थी. अब तीन सदियों बाद कोरोना वायरस प्रकोप के सामने आने के बाद विशेषज्ञ इसकी समानता 3 सदी पहले फैली महमारी से देखकर आश्चर्यचकित हैं
कोरोना ने पूरी दुनिया में कोहराम मच रखा है. इस महामारी की वजह से अब तक करोड़ों लोगों की जान जा चुकी है लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ यही महामारी मानव जाति के लिए संकट बनी हो इससे पहले भी पृथ्वी पर मनुष्यों ने भयावह महामारी का सामाना किया है. बोस्टन के लाइब्रेरी एंड आर्काइव्स द्वारा ऑनलाइन पोस्ट की गई एक मंत्री की डायरी सहित नए डिजीटल रिकॉर्ड से पता चला है कि 1700 के दशक में आए चेचक के विनाशकारी प्रकोप ने हजारों हजार लोगों की जिंगदी लील ली थी. रिकॉर्ड से पता चला है कि 17वीं शताब्दी में अमेरिका के तटों से दूर के इलाकों में भयानक महामारी फैली थी. अब तीन सदियों बाद कोरोना वायरस प्रकोप के सामने आने के बाद विशेषज्ञ इसकी समानता 3 सदी पहले फैली महामारी से देखकर आश्चर्यचकित हैं. न्यू इंग्लैंड हिस्टोरिक वंशावली सोसायटी के साथ मिलकर काम करते हुए पुराने दस्तावेजों का डिजिटलीकरण का नेतृत्व करने वाले सीएलए के पुरातात्विक लेखपाल जाचारी बोदनार ने कहा, "हम कितने कम बदले हैं." बोदनार ने एक साक्षात्कार में कहा, "तथ्य यह है कि हम अपने अतीत के रिकॉर्ड में इन समानताओं को ढूंढ रहे हैं, यह दिलचस्प समानांतर प्रकिया है." "कभी-कभी जितना अधिक हम सीखते हैं, उतना ही हमें और सीखने की जरूरत होती है, मुझे ऐसा लगता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












