
30 सेकेंड में पता चल जाएगी दूध में मिलावट, IIT मद्रास ने बनाया पोर्टेबल डिवाइस
AajTak
इस नई तकनीक से दूध की मिलावट की जांच करने के लिए किसी लेबोरेटरी की जरूरत नहीं होगी. इसका उपयोग घर पर ही किया जा सकता है और मिलावट के परीक्षण के लिए केवल एक मिलीलीटर दूध की ही जरूरत होगी.
IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने एक कम लागत वाला पोर्टेबल 3D पेपर-आधारित डिवाइस तैयार किया है जो दूध में मिलावट का पता केवल 30 सेकंड में लगा सकता है. इसके लिए किसी लेबोरेटरी की जरूरत नहीं होगी. इस नई तकनीक का उपयोग घर पर ही किया जा सकता है और मिलावट के परीक्षण के लिए केवल एक मिलीलीटर दूध की ही जरूरत होगी.
यह डिवाइस किसी भी लिक्विड में घुले डिटर्जेंट, साबुन, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, यूरिया, स्टार्च, नमक, और सोडियम-हाइड्रोजन-कार्बोनेट जैसे मिलावटी एजेंट्स का पता लगा सकता है. शोध का नेतृत्व IIT मद्रास में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पल्लब सिन्हा महापात्रा ने शोधकर्ता सुभाशीष पटारी और द्रियंकन दत्ता के साथ किया है.
क्या है यह डिवाइस 3डी पेपर-आधारित माइक्रोफ्लुइडिक डिवाइस में एक टॉप और बॉटम कवर है, तथा बीच की परत में सैंडविच स्ट्रक्चर है. यह 3D डिजाइन सघन तरल पदार्थों को एक समान गति से ट्रांसपोर्ट करने में मदद करता है. इसके पेपर पर एक रिएजेंट का प्रयोग किया जाता है और सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है. सूखने के बाद पेपर को डिवाइस पर लगाया जाता है और दोनो कवर को दो तरफा टेप के साथ बंद कर दिया जाता है.
इस डिज़ाइन में व्हाटमैन फ़िल्टर पेपर ग्रेड 4 का उपयोग किया गया है, जिससे अधिक लिक्विड फ्लो और रिएजेंट स्टोरेज का मौका मिलता है. आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित नया 3डी पेपर-आधारित पोर्टेबल डिवाइस दूध में मिलावट का जल्दी और सही तरीके से पता लगाने के लिए एक प्रभावी समाधान है. दूध के अलावा, ताजा जूस और मिल्कशेक जैसे अन्य तरल पदार्थों का परीक्षण करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











