
30 साल से शख्स के पेट में पड़ा था लाइटर... डॉक्टर्स ने कंडोम के जरिए ऐसे निकाला!
AajTak
चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. वहां के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के पेट से करीब 30 साल बाद लाइटर निकाला है. ये सुनने में बेहद अजीब लग रहा है लेकिन यह घटना सही है.
अक्सर खबरें आती हैं कि सर्जरी के वक्त किसी के शरीर में कैंची, बाल आदि निकलते हैं. ठीक, ऐसी ही खबर चीन के चेंगदू से आई है. यहां पर एक व्यक्ति के पेट से करीब 30 साल बाद लाइटर निकाला गया है. इस बात का खुलासा उस व्यक्ति ने खुद किया है.
उसने बताया कि साल 1991 में नशे में लगी शर्त के चलते उसने लाइटर निगल लिया था, जिसके बाद से उसे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा.
क्या है पूरा मामला?
व्यक्ति ने बताया कि वो साल 1991 में एक दोस्त के साथ शराब पी रहा था. उसने मुझे शर्त लगाकर इस लाइटर को निगलने की चुनौती दी और मैंने इसे तुरंत निगल लिया. मुझे लगा कि ये अपने आप निकल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
दर्द के बाद पहुंचा अस्पताल
30 साल से लाइटर उसके पेट में था, लेकिन उसे कभी को परेशानी नहीं हुई. हालांकि, कभी कभार उसके पेट में दर्द होता, तो दवा लेता और उसका दर्द सही हो जाता. लेकिन कुछ महीने पहले उस व्यक्ति को भयानक पेट दर्द के साथ पेट फूलने की समस्या होनी लगी, जिसके बाद वह डॉक्टर के पास पहुंचा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












