
30 जुलाई आ रही है गंगूबाई काठियावाड़ी, देखें पोस्टर में आलिया का दमदार लुक
AajTak
आलिया भट्ट ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 30 जुलाई को सिनेमाघरों में गंगूबाई काठियााड़ी. पोस्टर में आलिया भट्ट कुर्सी पर पैर रखकर बैठी हुई हैं. हल्के रंग के कपड़े, आखों में मोटा-मोटा काजल और बड़ी सी बिंदी लगाए आलिया का अवतार काफी दमदार नजर आ रहा है.
एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है. फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई है. साथ ही फिल्म से आलिया का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है. कब रिलीज होगी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी? आलिया भट्ट ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 30 जुलाई को सिनेमाघरों में गंगूबाई काठियावाड़ी. पोस्टर में आलिया भट्ट कुर्सी पर पैर रखकर बैठी हुई हैं. हल्के रंग के कपड़े, आखों में मोटा-मोटा काजल और बड़ी सी बिंदी लगाए आलिया का अवतार काफी दमदार नजर आ रहा है. भंसाली प्रोडेक्शन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- उग्र, सहासी, वो शासन करने के लिए तैयार है.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












