
30 के बाद रोज पिएं ये खास चाय, चेहरे की बढ़ेगी चमक और झुर्रियां रहेंगी दूर
AajTak
ग्रीन टी शरीर के लिए एंटी-एजिंग एजेंट के रूप में काम करती है जो खासतौर पर समय से पहले होने वाली झुर्रियों, फाइन लाइंस जैसी स्किन संबधी समस्याओं को आपसे दूर रखती है. यह आपकी त्वचा में नमी बरकरार रखने में भी मदद करती है जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट और सुंदर दिखती है.
हर किसी की ख्वाहिश होती है वो हमेशा जवान और सुंदर नजर आए.लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, चेहरे की चमक खोने लगती है. बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की चमक और सुंदरता बरकरार रखने के लिए केवल बाहरी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स काफी नहीं है. उम्र बढ़ने के साथ आपको अपने शरीर और त्वचा की देखभाल के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है.
अगर आप लंबे समय तक जवान और सुंदर दिखना चाहते हैं तो 30 की उम्र के बाद से ही अपने खानपान में सुधार कर लीजिए. आप पोषण के माध्यम से अपने शरीर और त्वचा को क्या दे रहे हैं, यह फैक्टर आपकी सुंदरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसलिए अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ कीजिए. ग्रीन टी में ढेरों विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और कई ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं.
ग्रीन टी चेहरे की त्वचा के लिए एंटी-एजिंग एजेंट के रूप में काम करती है जो समय से पहले होने वाली झुर्रियों, फाइन लाइंस जैसी स्किन संबधी समस्याओं को दूर रखती है. यह आपकी त्वचा में नमी बरकरार रखने में भी मदद करती है. इससे स्किन की इलास्टिसिटी में भी सुधार होता है. यह पेट को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद होती है और मुंहासे और ड्राई स्किन जैसी त्वचा संबंधी परेशानियों को भी कम कर सकती है.
यहां हम आपको ग्रीन टी पीने के फायदों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानकर आप इसे अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बना लेंगे.
ग्रीन टी पीने के फायदे
1-ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. ये शरीर में मुक्त कणों से लड़ने, ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद करती है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











