
3 लाख का Apple Vision Pro और रिपेयरिंग में लगेंगे 2 लाख, इस दिन से शुरू होगी डिलीवरी
AajTak
Apple Vision Pro की सेल फरवरी में शुरू होने जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस हैडसेट की रिपेयरिंग कॉस्ट 2 लाख रुपये तक जा सकती है. इस हेडसेट की ओरिजनल कीमत करीब 3 लाख रुपये है. Apple Vision Pro पर से कंपनी ने बीते साल पर्दा उठाया था. यह एक प्रकार का VR हेडसेट है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple Vision Pro की सेल 2 फरवरी से शुरू होने जा रही है. इसकी लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने बड़ा खुलाा कर दिया है. बताया है कि इस प्रोडक्ट की रिपेयरिंग कॉस्ट काफी ज्यादा होगी. यह प्रोडक्ट की कीमत की करीब 70 पर्सेंट होगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दरअसल, अमेरिकी बाजार में Apple Vision Pro की कीमत 3,499 अमेरिकी डॉलर है, जिसे भारतीय करेंसी में कंवर्ट करेंगे हैं तो यह 2.91 लाख रुपये होती है. हालांकि Apple ने अभी भारत में इस प्रोडक्ट की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है.
Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर की गई डिटेल्स के मुताबिक, अगर आपके पास AppleCare+ कवर नहीं है, तो Apple Vision Pro को गिरने से बचाना चाहिए. इसकी रिपेयरिंग कॉस्ट काफी ज्यादा है.
बताया गया है कि Apple Vision Pro के ग्लास पर अगर कोई क्रैक या फिर वह डैमेज हो जाता है, तो उसका रिपेयरिंग कॉस्ट करीब 799 अमेरिकी डॉलर हो सकता है. विजन प्रो पर अन्य डैमेज होने पर रिपेयरिंग कॉस्ट 2,399 अमेरिकी डॉलर तक जा सकती है. यह कीमत भारतीय करेंसी में करीब 2 लाख रुपये तक है.
ये भी पढ़ेंः OnePlus 12, OnePlus 12R भारत में लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर और हाई एंड कैमरा, जानिए कीमत और फीचर्स
AppleCare+ की बात करे तो 499 अमेरिकी डॉलर की पेमेंट दो साल का कवर मिलेगा. इसके अलावा 24.99 अमेरिकी डॉलर मंथली देने होंगे. हालांकि रिपेयरिंग पूरी तरह फ्री नहीं होगी. रिपेयरिंग की कुछ शर्ते और नियम हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












