
3 महीने में 1 के हुए 16 लाख, इस शेयर के निवेशक हुए मालामाल!
AajTak
केमिकल सेक्टर की एक कंपनी के शेयर में बीते 3 महीनों के दौरान देखने को मिली है. जिसके निवेशकों को 1500% से ज्यादा का रिटर्न हासिल हुआ है. जानें इसके बारे में...
बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 60,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया. बीते लगभग दो साल से शेयर बाजार में ऐसी ही तेजी देखने को मिल रही है. इससे भी कई गुना ज्यादा की तेजी केमिकल सेक्टर की एक कंपनी के शेयर में बीते 3 महीनों के दौरान देखने को मिली है. जिसके निवेशकों को 1500% से ज्यादा का रिटर्न हासिल हुआ है. जानें इसके बारे में...
केमिकल सेक्टर की कंपनी Continental Chemicals का शेयर 3 महीने पहले 24 जून 2021 को मात्र 21.49 रुपये का था. शुक्रवार को शेयर बाजार की तेजी में इसका भाव 1497.25% चढ़कर 343.5 रुपये तक पहुंच गया.
Continental Chemicals का शेयर एक पेनी स्टॉक है. इस शेयर ने बीते 21 दिन में 177.94% की बढ़त हासिल की है. शुक्रवार को तेज बाजार में ये खुला ही 4.99% की बढ़त के साथ और इसका बंद भाव 326.95 रुपये रहा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











