
3 दिन में 3 रिपोर्ट, पंजाब के मंत्री को स्वास्थ्य विभाग ने बताया पॉजिटिव, निजी लैब में निगेटिव
AajTak
पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 25 फरवरी को अपना कोरोना टेस्ट राज्य के स्वास्थ्य विभाग से कराया था. 25 फरवरी को MLA हॉस्टल से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उनका सैंपल लिया था. इससे पहले की इस टेस्ट का रिजल्ट आता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 27 फरवरी को एक निजी लैब में अपना टेस्ट करवाया.
पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की कोरोना रिपोर्ट तीन जगहों से तीन तरह की आई है. पहले सरकारी लैब में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इसके बाद उन्होंने एक निजी लैब में टेस्ट कराई जहां उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई. मात्र 24 घंटे में रिपोर्ट में अंतर से जेल मंत्री हैरान हो गए, इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ PGIMER में एक बार फिर चेकिंग करवाई. इस बार भी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. बता दें कि पंजाब विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ है. इससे पहले सभी विधायकों और मंत्रियों का कोरोना टेस्ट जरूरी है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









