
3 घंटे में एक ही जगह एक के बाद एक 9 बाइक सवार गिरे; देखें वीडियो
AajTak
पुणे में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के प्रशासन के दावे की पोल खुल गई है. देहू येलवाड़ी रोड पर सड़क की मरम्मत के बाद एक ही जगह पर कुछ ही घंटों के अंदर नौ बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए. दोपहर 2:57 बजे से शाम 7:30 बजे तक लगातार हादसे होते रहे. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन सभी को चोटें आईं और गाड़ियों को भी नुकसान हुआ.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











