
3 अफसरों की शहादत का 7 दिन के अंदर बदला, कोकरनाग की गुफाओं में छुपे आतंकी उजैर का हुआ काम तमाम
AajTak
अनंतनाग के कोकरनाग में चल रही सुरक्षाबलों की मुठभेड़ खत्म हो गई है. सुरक्षाबलों ने तीन अधिकारियों की शहादत का बदला ले लिया है. पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को ढेर कर दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है. सुरक्षाबलों ने तीन अधिकारियों की शहादत का बदला ले लिया है. कोकरनाग के पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को ढेर कर दिया है. सुरक्षा बलों ने उजैर खान के साथ एक आतंकी का शव बरामद किया है.
जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी पुलिस विजय कुमार ने बताया, "लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है. उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. उजैर के साथ एक और आतंकवादी का शव भी बरामद हुआ है. अनंतनाग के कोकरनाग में चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है."
12 सितंबर को सेना ने शुरू किया था ऑपरेशन
सुरक्षाबलों ने कोकरनाग में आतंकियों के खिलाफ ये ऑपरेशन 12 सितंबर को शुरू किया था, जिसके अगले दिन मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए थे. इसके बाद आतंकी वहां से भाग गए थे. इन्हीं आतंकियों की तलाश के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया था. इन आतंकियों में लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान भी शामिल था. इस मुठभेड़ में उजैर का शव भी बरामद कर लिया गया है. जिस इलाके में छिपे हुए थे, वह कोकरनाग का गैरोल गांव है. इसी वजह से सेना ने इसका नाम 'ऑपरेशन गैरोल' दिया था.
पीर पंजाल की पहाड़ियां, 170 KM का जंगल... कोकरनाग की गुफाओं में आतंकियों के सफाए का 'ऑपरेशन गैरोल'
आतंकियों पर किया था ड्रोन से अटैक

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











