
26/11 अटैक पर बोला इजरायल, 'मुंबई में जिसने भी आतंकी भेजे, उसे भारी कीमत चुकानी होगी'
AajTak
इजरायल संसद के स्पीकर आमिर ओहाना का चार दिवसीय भारत दौरा 31 मार्च से शुरू हो रहा है. पिछले साल दिसंबर में इजरायल के संसद स्पीकर की शपथ लेने के बाद वह पहली बार भारत आ रहे हैं. उन्होंने 2008 मुंबई आतंकी हमले को लेकर कहा कि इसके साजिशकर्ताओं को कीमत चुकानी होगी.
इजरायल संसद के स्पीकर आमिर ओहाना (Amir Ohana) का 31 मार्च से भारत दौरा शुरू होने जा रहा है. भारत दौरे से पहले इजरायली संसद के स्पीकर और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के करीबी विश्वासपात्र आमिर ओहाना ने मुंबई हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने कहा है कि 2008 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को भारी कीमत चुकानी पडे़गी. ओहाना ने कहा कि भारत और इजरायल दोनों के समक्ष आतंकवाद सबसे बड़ी समस्या है और दोनों देश मिलकर इससे निपटेंगे.
ओहाना ने पिछले साल दिसंबर में इजरायल के स्पीकर पद की शपथ ली थी. वह पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनका चार दिवसीय भारत दौरा 31 मार्च से शुरू हो रहा है.
'जिसने भी आतंकी भेजे, कीमत चुकाएंगे'
ओहाना ने कहा कि हम सभी को 2008 का मुंबई आतंकी हमला याद है, जिसमें 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में मारे गए विदेशियों में दुर्भाग्य से इजरायली और यहूदी भी थे, जो चबाड हाउस आए थे. यह सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि यहूदियों पर भी हमला था. यह भारत और इजरायल के साझा मूल्यों पर हमला था.
उन्होंने कहा कि जिसने भी इस हमले की साजिश रची और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को मुंबई भेजा, उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. मुंबई के चबाड हाउस पर हमला भारत और इजरायल के साझा दुखों का प्रतीक है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सभी आजाद देशों की जरूरत है, विशेष रूप से भारत और इजरायल जैसे देशों के लिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








