
26 जनवरी हिंसाः सोशल मीडिया पर सामने आया लक्खा सिधाना, तलाश रही दिल्ली पुलिस
AajTak
दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में पंजाब के गैंगस्टर लक्खा सिधाना की तलाश जारी है. फरार चल रहा लक्खा सिधाना सोशल मीडिया पर सामने आया है और किसानों के समर्थन में पोस्ट की है.
दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में पंजाब के गैंगस्टर लक्खा सिधाना को पुलिस तलाश रही है. इस बीच, फरार चल रहा लक्खा सिधाना सोशल मीडिया पर सामने आया है और किसानों के समर्थन में पोस्ट की है. लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











