
250 रुपये से कम में टैबलेट, बड़े काम का है यह गैजेट, बच्चों के लिए है परफेक्ट गिफ्ट
AajTak
LCD Writing Tablet: स्मार्टफोन या टैबलेट जैसे गैजेट्स का यूज बढ़ता जा रहा है. ऐसे में बच्चों को इनसे दूर रखा एक मुस्किल टास्क है. मगर आप उन्हें दूसरे गैजेट्स में जरूर उलझा सकते हैं. इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद राइटिंग टैबलेट है. इस टैबलेट को आप 250 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस टैबलेट की कीमत और दूसरे फीचर्स.
स्मार्टफोन और इंटरनेट के जमाने में बच्चे कम उम्र में ही इन गैजेट्स के आदी हो जाते हैं. कई बार वे अपनी मस्ती में इन गैजेट्स को तोड़ भी देते हैं. इसी स्थिति से बचने के लिए आप उन्हें एक बेहतर विकल्प दे सकते हैं. हम आज जिस गैजेट पर चर्चा करेंगे वह आपके बच्चों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
इसमें ना आपको इंटरनेट का खर्च आएगा, ना ही किसी एडल्ट वेबसाइट पर बच्चों के जाने का रिस्क. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई गैजेट्स मिलते हैं. ये ना सिर्फ दिखने में एक टैबलेट की तरह है.
बल्कि इस पर कई काम भी कर सकते हैं. बचपन में बहुत से लोगों ने ब्लैक बोर्ड या फिर वॉइट बोर्ड पर काम किया होगा. ये गैजेट भी कुछ उसी तरह से काम करता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.
वैसे तो इस कैटेगरी में आपको कई राइटिंग टैबलेट्स मिल सकते हैं. मगर हम एक अफोर्डेबल और भरोसेमंद प्रोडक्ट की तलाश में थे. ऐसा ही एक प्रोडक्ट हमारे हाथ लगा है, जिसे आप सस्ते में खरीद सकते हैं.
Storio ब्रांड का यह डिवाइस अफोर्डेबल प्राइस पर मिल रहा है. इसे आप 237 रुपये की कीमत पर Amazon से खरीद सकते हैं. कई कई दूसरे प्रोडक्ट्स भी है, जो इससे ज्यादा कीमत पर आते हैं.
इसे ई-राइटर कह सकते हैं. इसमें आपको 8.5-inch का LCD डिस्प्ले मिलता है. डिवाइस वन टच इरेज बटन के साथ आता है. दरअसल, टैबलेट में एक प्रेशर सेंसिटिव स्क्रीन मिलती है. इसका वजन 200 ग्राम है और इसमें मल्टी कलर डिस्प्ले मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












