
25 हजार वोल्ट की लाइन...काम कर रहे मजदूर, वायरल वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
AajTak
रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें 25 kV की लाइन से बस कुछ इंच दूर मजदूर काम करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग संवेदना जताते हुए कमेंट कर रहे हैं कि इतना हाई लेवल खतरा है कि पल भर में जान जा सकती है. इस पर अब रेलवे ने सफाई दी है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो को देखकर रोंगटे खड़े हो सकते हैं. वायरल वीडियो में रेलवे के मजदूर 25 हजार वोल्ट (25 kV) की OHE (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन के बहुत करीब काम करते दिखाई दे रहे हैं. जिसमें सिर्फ एक सेकंड की लापरवाही से जिंदगी खत्म हो सकती है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि मजदूरों के हाथ और टूल्स लाइन से सिर्फ कुछ इंच दूर हैं. वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है – 'रोंगटे खड़े हो जाएंगे, एक सेकंड की लापरवाही मतलब जिंदगी खत्म, मौत का हाई लेवल खतरा है". वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि काम कर रहे मजदूरों की जान को इतना हाई लेवल खतरा है कि पल भर की लापरवाही से जान जा सकती है. लेकिन मजदूर बिना सेफ्टी के काम कर रहे हैं.
लोग इस वीडियो को देखकर मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि बिना सेफ्टी के इतना जोखिम भरा काम क्यों हो रहा है? अब भारतीय रेलवे ने इस वीडियो पर सफाई दी है. उत्तर रेलवे (Northern Railway) का कहना है कि यह वीडियो पुराना है. इसे अभी नए-नए तरीके से गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.रेलवे ने स्पष्ट किया है कि वीडियो को पुराना होने के बावजूद हाल का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है.
रेलवे ने सभी से अपील की है कि भ्रामक, गलत या पुरानी जानकारी, फोटो या वीडियो को बार-बार शेयर न करें. ऐसा करना न सिर्फ लोगों में डर फैलाता है, बल्कि रेलवे की छवि को भी खराब करता है. रेलवे ने साथ ही चेतावनी भी दी कि ऐसे भ्रामक कंटेंट शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.बता दें कि रेलवे ने पहले भी कई बार ऐसे पुराने या गलत वीडियो पर सफाई दी है.
OHE काम कितना खतरनाक होता है? सच में OHE लाइन बहुत खतरनाक होती है. 25 kV की बिजली इतनी तेज होती है कि बिना छुए भी चिंगारी (आर्किंग) निकल सकती है और झुलसकर इंसान की मौत हो सकती है. रेलवे में ऐसे काम के लिए सख्त नियम हैं कि काम शुरू करने से पहले बिजली बंद की जाती है. "लाइन ब्लॉक" लिया जाता है, यानी उस समय ट्रेनें नहीं चलती हैं. मजदूरों को स्पेशल सेफ्टी गियर (जैसे इंसुलेटेड टूल्स, ग्लव्स, हेलमेट) दिए जाते हैं. सुपरवाइजर की निगरानी में काम होता है.

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रील बनाना एक 12वीं के छात्र को भारी पड़ गया. शाहपुर नगली निवासी मोइन अपने दो दोस्तों के साथ एक्सप्रेसवे पर रेडबुल लेकर वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोइन की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं.

संतान पाने की चाह में एक कपल ने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया. आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन के बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने 3 लाख में एक नवजात बच्ची को खरीद लिया. इसके बाद महिला खुद को प्रेग्नेंट दिखाने का नाटक करने लगी. मामला तब खुला, जब पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया.

ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 49वें दौर में UAE, बहरीन और कुवैत के अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर 90 सैन्य लक्ष्य तबाह किए. इजरायल ने तेहरान में दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को मारा. 200 ठिकानों पर हमले किए. सऊदी अरब ने रियाद में 10 ड्रोन नष्ट किए. UAE भी हमलों से जूझ रहा है.

निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी. बंगाल में इस बार ममता की प्रतिष्ठा, तो दक्षिण में क्षेत्रीय दलों और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

यह दर्दनाक कहानी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की है. यहां पुंगनूर में एक व्यक्ति ने बाइक के इंजन का बोर कराया था. मैकेनिक ने कहा- इंजन को रातभर चालू रखना. घर लौटा तो उसने वैसा ही किया. इंजन पूरी रात चालू रहने से कमरे में खतरनाक गैस भर गई, जिससे पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की नींद में ही दम घुटने से मौत हो गई.








