
25 साल तक हर महीने मिलेंगे 5.5 लाख... UP के लड़के ने दुबई में जीता बड़ा इनाम
AajTak
मोहम्मद आदिल खान ने कहा कि वह जीत के लिए आभारी हैं और यह रकम बहुत महत्वपूर्ण समय पर आई है. उन्होंने कहा, 'मैं अपने परिवार के लिए कमाने वाला एकमात्र व्यक्ति हूं. महामारी के दौरान मेरे भाई का निधन हो गया और मैं उसके परिवार का भरण-पोषण कर रहा हूं. मेरे बुजुर्ग माता-पिता और एक पांच साल की बेटी है.
उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद आदिल खान ने यूएई में एक मेगा लॉटरी जीती है. इस लॉटरी को जीतने के अब उन्हें अगले 25 वर्षों तक हर महीने 5.5 लाख से ज्यादा रुपये मिलेंगे. दैनिक अंग्रेजी भाषा के अखबार गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के मोहम्मद आदिल खान को फास्ट 5 ड्रा का मेगा पुरस्कार विजेता नामित किया गया.
दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी के लिए इंटीरियर डिजाइन सलाहकार के रूप में काम करने वाले खान को लॉटरी जीतने के बाद 25 साल तक प्रति माह Dh25,000 (5,59,822) मिलेंगे.
मोहम्मद आदिल खान ने कहा कि वह जीत के लिए आभारी हैं और यह रकम बहुत महत्वपूर्ण समय पर आई है. उन्होंने कहा, 'मैं अपने परिवार के लिए कमाने वाला एकमात्र व्यक्ति हूं. महामारी के दौरान मेरे भाई का निधन हो गया और मैं उसके परिवार का भरण-पोषण कर रहा हूं. मेरे बुजुर्ग माता-पिता और एक पांच साल की बेटी है. इसलिए अतिरिक्त पैसा ठीक समय पर आया है.' खान ने कहा कि यह खबर मिलने के बाद उन्हें आश्चर्य हुआ.
उन्होंने कहा, 'मैंने अपने परिवार को भी बताया और उन्हें भी इस पर विश्वास नहीं हुआ. एमिरेट्स ड्रा का आयोजन करने वाले टाइचेरोस के मार्केटिंग प्रमुख पॉल चैडर ने कहा, 'हमें लॉन्च के आठ सप्ताह से भी कम समय में FAST 5 के लिए अपने पहले विजेता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. हम इसे फास्ट 5 इसलिए कहते हैं क्योंकि यह करोड़पति बनने का सबसे तेज़ तरीका है.'
उन्होंने कहा कि हर साल भुगतान के पीछे का विचार विजेता को सुरक्षित करना है. उन्होंने कहा इस तरह की पुरस्कार जीत विजेता को अगले 25 वर्षों तक नियमित भुगतान सुनिश्चित करती है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








