
25 साल की हलीमा ने एक साथ दिया नौ बच्चों को जन्म, पति ने दिया ऐसा रिएक्शन!
AajTak
कुछ दिनों पहले पश्चिमी अफ्रीका के माली की एक महिला की डिलीवरी चर्चा का विषय बनी हुई है. 25 साल की हलीमा नाम की महिला ने मोरक्को में एकसाथ नौ बच्चों को जन्म दिया था. इन बच्चों में पांच लड़कियां और चार लड़के हैं. माली की सरकार ने हलीमा की सेहत का ध्यान रखने के लिए विशेष इंतजाम कराए हैं.
कुछ दिनों पहले पश्चिमी अफ्रीका के माली की एक महिला की डिलीवरी चर्चा का विषय बनी हुई है. 25 साल की हलीमा नाम की महिला ने मोरक्को में एकसाथ नौ बच्चों को जन्म दिया था. इन बच्चों में पांच लड़कियां और चार लड़के हैं. माली की सरकार ने हलीमा की सेहत का ध्यान रखने के लिए विशेष इंतजाम कराए हैं. एपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी बच्चों की सेहत अभी बिल्कुल ठीक है. जाहिर है कि नौ बच्चों की परवरिश करना आसान काम नहीं होगा लेकिन महिला के पति ये खबर सुनकर बेहद खुश हैं. महिला के पति एड्जुडैंट कादर अर्बी ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं बहुत खुश हूं. मेरी पत्नी और बच्चे ठीक हैं. ऊपर वाले ने हमें ये बच्चे दिए हैं. वही इनके भविष्य का निर्णय करेगा. मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है. ऊपर वाला जो भी करता है उसकी कोई वजह होती है.' अर्बी का कहना है कि हर तरफ से मिल रहे सहयोग से उनका परिवार बहुत खुश है. अर्बी ने कहा, 'हर कोई मुझे फोन कर रह है. बड़े बड़े अधिकारी मुझे फोन करके खुशी व्यक्त कर रहे हैं. यहां तक राष्ट्रपति ने भी मुझे फोन किया था. मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.'More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












